22 तारीख तेरा इंतजार इतना उत्तेजनात्मक है तो तेरा आगमन कितना उत्साहित होगा
जय श्री राम की ध्वनि से भारत वर्ष राममय हो जाएगा
भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से यह दिन लिखा जाएगा।
कैसा यह पवन दृश्य अयोध्या की पावन धरा पर
चारों खंड दीपशिखाओं को प्रज्वलित कर
भगवा रंग की होली खेल शुद्ध भाव से भजन होगा
भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से यह दिन लिखा जाएगा।
हर्षित हृदय लिए धरती सारी कर रही है स्वागत की तैयारी
भांत भांत के प्रांत से भांत भांत के जन कला के अनुपम प्रदर्शन से सुशोभित करेंगे अयोध्या नगरी।
हिंदुस्तान के कण-कण रग रग में हिंदुत्व बहेगा भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से यह दिल लिखा जाएगा।
रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा है उन भक्तों के लिए श्रद्धा सुमन
जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देखकर किया रघुवंदन
प्रत्यक्ष रूप से इन बलिदानों को पूर्णत न्याय मिलेगा
भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से यह दिन लिखा जाएगा।