Image by Aditi Das from Pixabay

पाँच सौ साल पुराना सपना आज पूरा होने को है
जन- जन मे राम राज आज पुक्ता होने को है
लीला हमने सुनी राम की नानी और दादी से
आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखेगे हम आँखों से
भाग्यशाली हर जन देश का मानव जन्म लिया हमने
भाग्य बुलन्दी पर है हमारे यह मौका दिया राम ने
माना हर व्यक्ति न पहुँच पायेगा अयोध्या नगर मे
लेकिन डोर लगी नजरे तकी राम के दर्शन मे
आज शुभ दिन आया हम सब के जीवन मे
कितने दिनो के सपने को पूरा किया आज हिन्दुस्तान ने।
सनातन की आज हुई जय- जयकार भक्ति भावना है जन- जन मे
धन्य हुआ मेरा हिन्दुस्तान राम पहुँचे घर-घर मे
दिये हम जलायेगे रंगोली हम बनायेगे
घर-घर दीप प्रजवलित कर दीपावली हम बनायेगे 

.    .    .

Discus