Image by Michaela, at home in Germany • Thank you very much for a like from Pixabay
(जब दो हृदयों में चाहत का एहसास, समर्पण, सहयोग, सम्मान, मित्रता, त्याग, धैर्य, प्रतीक्षा, प्रीती, विश्वास, स्वतंत्रता, की भावना होती हैं तो प्रेम उपजता है, सुख मिलता हैं, खुशी होती हैं, दो आत्माओं का मिलन होता है।
जो रिश्ता हठ, वासना, स्वार्थ, झूठ, शारीरिक आकर्षण, लोभ, मोह से बनता हैं वह प्रेम नहीं, दर्द भरा नासूर बन होता हैं और सदैव दुःख देता हैं)
प्रेम और दर्द शब्दों में सफर करता है,
दिल की राहों पर चुपचाप गुजरता है।
प्रेम की मिठास जीवन को संवारती है,
दर्द की तल्ख़ियाँ रातों को जगाती है।
प्रेम में होती है एक अनकही सिहरन,
दर्द में होती है एक अनसुनी कराह।
प्रेम की राहें फूलों से सजी होती हैं,
दर्द की गलियाँ खून के आँसू रोती हैं।
प्रेम में होती है दिल की गहराई,
दर्द में होती है जख्मों की तन्हाई।
प्रेम का एहसास जिन्दगी बन जाता है,
दर्द का बोझ जां को दबा जाता है।
प्रेम का रंग जीवन में रंग भरता है,
दर्द का धुआं आंखों में चुभता है।
प्रेम की दुनिया सपनों से भरी होती है,
दर्द की दुनिया आंसुओं में डूबी होती है।
प्रेम की राह में होती हैं खुशियों की बातें,
दर्द की राह में होती हैं आहों की रातें।
प्रेम का आगाज़ मधुर धुनों सा होता है,
दर्द का अंजाम खामोशी में खोता है।
प्रेम की बूँदें दिल को सहलाती हैं,
दर्द की लहरें मन को तड़पाती हैं।
प्रेम की किरणें उजाले से भरी होती हैं,
दर्द की परछाइयाँ अंधेरे से घिरी होती हैं।
प्रेम का हर पल एक गीत सुनाता है,
दर्द का हर पल एक सन्नाटा फैलाता है।
प्रेम की बातें दिल में बसी रहती हैं,
दर्द की यादें आंखों से बहती हैं।
प्रेम की खुशबू जीवन महकाती है,
दर्द की टीसें जीवन सुलगाती हैं।
प्रेम का हर पल जीने का सबब देता है,
दर्द का हर पल जीने को सबक देता है।
प्रेम के जुगनू रातों को रोशन करते हैं,
दर्द के कांटे हर राह को मुश्किल करते हैं।
प्रेम के सपने रंगीन हो जाते हैं,
दर्द के सपने स्याह हो जाते हैं।
प्रेम का सफर अद्भुत होता है,
दर्द का सफर अंतहीन होता है।
प्रेम की राह पर चलना आसान नहीं,
दर्द की राह पर रुकना आसान नहीं।
प्रेम और दर्द दोनों साथी हैं हमारे,
जीवन के हर मोड़ पर ये हैं सहारे।