Image by Moondance from Pixabay
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप थे उस घर की रौनक।
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप थे उस घर की जान|
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप थे उस घर की हर कन-कन में बसे।
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप थे उस घर की शांति।
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप से उस घर की थी अलग ही पहचान।
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप थे उस घर की आन-बान और शान।
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप से थी उस घर की मर्यादा |
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आप की बिना ना लगता वो घर अब घर।
वो घर ना रहा पहले जैसा,
आपकी कमी महसूस होती है हर पल।