Image by StockSnap from Pixabay

शब्द को बनाओ अपनी ढाल,
शब्द को रखोगे सही तो निकलेगा हर मसले का हल।

शब्द है अपनी बातों को कहने का जरिया,
वही तुम्हें मदद करती है हर मुसीबत से रखने दूरिया।

शब्द तो हैं अक्षरो का समुंदर,
संतुलन रखा नहीं तो फंसोगे बीच मज़दार।

शब्द बयान करता है काई संघर्षो की कहानी,
शब्दों से कहा हर चीज़ समझ ने में होती हैं असानी।

शब्द को रखोगे साफ,
तो नहीं होगी कोई भी परेशानी|

शब्द को रखना सोच समझ कर,
नहीं तो बढ़ेगी दूरियां संबंधो के बीच।

शब्द हो अगर सुलझा हुआ तो बन जाती है बिगड़ी हुई बात,
तो मिल जाते हर मुश्किल में अपनों का साथ।

.    .    .

Discus