Photo by Joshua Earle on Unsplash

ये कैसे आदम है भगवन?
मासूम से जीवों को भी ये बेरहमी से खा जाते हैं...।।
और सोशल मीडिया पे आके खुदको सनातनी बतलाते हैं...।।
ये कैसे आदम हैं भगवन?
राह भटकते गायों को ये झुठन अपना खिलाते हैं...।।
और सोशल मीडिया पे आके ये कुत्तों से प्रेम जताते हैं...।।
ये कैसे आदम है भगवन?
पथ पे गिरे एक नर को सब देख निकल जाते हैं...।।
अगर गिरी कोई नारी हो तो सब हाथ बढ़ाने आ जाते हैं...।।
ये कैसे आदम है भगवन?
जिसमें खुदका प्रकाश नही, जिसमें ना खुदका सौंदर्य बचा
वो चाँद इन्हें बहुत भाते हैं...।।
ये जग जिससे जगमग है, ये धरा ,मेघ और हमसब है
उस दिनकर से ये कतराते हैं...।।
ये कैसे आदम हैं भगवन?
जिस कर्म से ये मन मैला हो, वो पाप कर्म इन्हें बहुत भाता है.. ।।
जिससे सबको मुक्ति मिले, उस सत्कर्म से सब घबराता है...।।
ये कैसे आदम हैं भगवन?
जिससे जन का लोभ बढे, उस पैसे के पीछे मरता है... ।।
जिससे भगवत प्राप्ति हो, वो नाम कोई ना रटता है... ।।
ये कैसे आदम हैं भगवन?

.    .    .

Discus