Photo by Lukas Zischke on Unsplash

पग राही बन तू क्यूं थकता है|
आगे बढ़ रास्ता क्या तकता है|
रुकना ना हार कर|
बढ़ना होगा राह साध कर||
पग राही बन तू क्यूं थकता है|
आगे बढ़ रास्ता क्या तकता हैं||

भलीभूत हो गया शोर|
उसी प्रकार होगा भोर|
साकार किया जाए ऐसा वो पैगाम|
इशारा है वक्त का|
ऐसा करना होगा काम||
पग राही बन तू क्यूं थकता है|
आगे बढ़ रास्ता क्या तकता हैं||

आंकड़े जो लुभायेंगे|
हर पल मुझको भायेगे|
असंभव को हम फिर भी सम्भव कर जायेंगे|
जीत का ऐसा परचम लहरायेंगे||
पग राही बन तू क्यूं थकता है|
आगे बढ़ रास्ता क्या तकता हैं||

प्रचार है उन्नती|
उन्नतिशील बढ़ आगे बढ़ना है|
आग के हवाले चाहे,
आगे से निकले अंगारे चाहे|
ईंधन सा हम जल जायेंगे|
संसाधन बन विकास का समर्थन पाएंगे||
पग राही बन तू क्यूं थकता है|
आगे बढ़ रास्ता क्या तकता हैं||

मातृशक्ति सा हाथ हो|
कल्पनाओं सा प्रस्ताव हो|
शक्ति सा प्रयास हो|
पैराग्राफ नहीं पूरा इतिहास रचायेंगे||
पग राही बन तू क्यूं थकता है|
आगे बढ़ रास्ता क्या तकता हैं||

हम सपना अपना सच कर दिखाएंगे|
भाग्य प्रवृत्त श्रेय बनायेंगे|
हम उन्नती का परचम लहरायेंगे ||
हम उन्नती का परचम लहरायेंगे||

.    .    .

Discus