Source: Unsplash.com

हमारे छोटे-छोटे प्रयास जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकते है |

जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है | बढ़ती हुई जनसंख्या, जल प्रदूषण घटते हुए जल स्रोत एवं जल की बर्बादी, आज हमें सोचने पर विवश करते है कि यदि हम जल संरक्षण पर ध्यान नहीं देंगे तो कल क्या होगा क्या हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जल सुरक्षित कर पाएंगे | इसी प्रश्न को दृष्टिगत रखते हुए हम कुछ प्रयास सुझाना चाहता हूं | हमारे यह कुछ प्रयास निम्न है :

1. छात्रों को स्कूलों में जल संरक्षण के लिए जागरूक कर हम जल संरक्षण के क्षेत्र में क्रान्ति ला सकते है | छात्रों को हम निम्न माध्यम से जागरूक कर सकते है |

a. छात्रों को ऑनलाइन क्विज के माध्यम से जल संरक्षण के लिए जागरूक कर सकते है | ऑनलाइन क्विज में हम एक साथ लाखों बच्चों को जागरूक कर सकते है | हमने भी Covid -19 में ऑनलाइन क्विज के माध्यम से अभी तक 5000 से ज्यादा छात्रों को जागरूक किया है |

b. छात्रों को हम ऑनलाइन शपथ का आयोजन कर भी जल संरक्षण के लिए जागरूक कर सकते है | शपथ के द्वारा हम बच्चों को मानसिक रूप से जल संरक्षण के लिए तैयार कर सकते है | हमने अभी तक Covid -19 काल में चार बार जल संरक्षण शपथ का आयोजन किया तथा 5000 से ज्यादा बच्चों को हम जागरूक कर चुके है |

c. स्कूलों में छात्रों के लिए क्विज व शपथ के आयोजन कर भी हम छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को जागरूक कर सकते है | मैंने अभी तक रुड़की स्थित स्कूलों में शपथ व क्विज का आयोजन कर 10,000 से ज्यादा छात्रों शिक्षकों व अभिभावकों को जागरूक किया है |

d. छात्रों के लिए जल संरक्षण की Webinar का आयोजन कर भी हम उन्हें जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकते है | जल संरक्षण पर हम NIH या जल संरक्षण के वैज्ञानिकों के माध्यम से Webinar का आयोजन कर सकते है | इस प्रकार से भी हम छात्रों को जागरूक कर सकते है | हम छात्रों के लिए Covid -19 काल में 03 बार Webinar का आयोजन कर चुके है तथा हमने हजारों छात्रों को इस माध्यम से जागरूक किया है |

e. स्कूलों में छात्रों के Water Exhibition का आयोजन कर भी हम छात्रों को जागरूक कर सकते है | हमने अपने केन्द्रीय विद्यालय में भी 3 बार Covid – 19 काल में Exhibition का आयोजन किया है और 2000 से ज्यादा छात्रों को जागरूक किया है |

f. हमने अपने स्कूल में तथा अन्य स्कूलों में Inter School Painting Competitions का भी आयोजन किया है ताकि छात्रों को जल संरक्षण के ऊपर Painting Competition का आयोजन कर जागरूक किया जा सके | इस प्रकार से हमने Covid - 19 काल में अब तक 4 बार Painting Competition का आयोजन कर हजारों छात्रों को जागरूक किया है |

g. वाल पेन्टिंग व Free Hand Painting जैसे आयोजन भी जागरूक करने का माध्यम है | हम छात्रों को वाल पेन्टिंग और फ्री हैण्ड पेन्टिंग के लिए भी प्रेरित करते है | इस प्रकार से भी हम छात्रों को जागरूक करते है |

h. भाषण प्रतियोगिता में जागरूकता एक्ट प्ले के माध्यम से भी हम छात्रों को जागरूक कर सकते है | हम इस प्रकार के आयोजन वर्ष में 3 से 4 बार करते है | हम अभी तक 10 हज़ार से ज्यादा छात्रों को जागरूक कर चुके है |

i. पौधारोपण के द्वारा भी छात्रों को जल संरक्षण के लिए जागरूक कर सकते है | पौधारोपण वर्षा जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है | हम प्रतिवर्ष सभी छात्रों से उनके जन्मदिन, पर्यावरण दिवस व हरेला पर्व पर पौधारोपण करवाते है | इस प्रकार प्रतिवर्ष हम हजारों पेड़ लगवाते हैं जिससे जल संरक्षण व वर्षा जल संरक्षण भी होता है तथा पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण भी होता है |

j. हम फेसबुक में ट्विटर पर भी वर्षा जल संरक्षण व जल संरक्षण की मुहिम चलाते है | मैंने अपनी फेसबुक पर दो पेज इसी के लिए बना रखे है | जिससे हजारों लोग मेरे साथ जुड़े है और सभी इस दिशा में कार्य कर रहे है मेरा एक पेज है प्रतिदिन 1 लीटर जल बचाना है तथा दूसरा पेज है Save Water Save Future इस प्रकार की मुहिम भी जल संरक्षण की दिशा में कार्य करती है |

k. हम डेली न्यूज़ पेपर में भी अपनी गतिविधियों को भेजते है जिससे पढ़कर भी लोग जागरूक होते है तथा हमसे जुड़ते है | यह भी जागरूकता का सशक्त माध्यम है |

हमारा प्रयास यह है कि हम इस जल संरक्षण की मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोग हमसे जुड़े |हम अधिक से अधिक छात्रों को इससे जोड़ रहे हैं ताकि वर्षा जल संरक्षण व जल संरक्षण किया जा सके |

(वी के त्यागी )

प्राचार्य 

.   .   .

Discus