Image by Ilona Ilyés from Pixabay

देती है हमे दूध, पूजनीय है गोमाता
दूध की मिठाई हर कोई शौक से खाता
खाद और ईधन उत्पादन गाय के गोबर से होता
गोमूत्र बीमारिया और रोगों को नष्ट करता।

गाय को दीजिये पौष्टिक और अच्छा चारा
नहीं तो गोमाता खाती है, रास्ते पर का कचरा
सोचिए पौष्टिक दूध न मिले, तो क्या होगा हमारा
घी, गोमूत्र, दूध, दही हमारे जीने का है बडा सहारा।

गोरक्षा होना चाहिये सभी का मुख्य धर्म
गोशाला के लिए दीजिये दान, कीजिये सत्कर्म
कचरा रास्ते पर फेकना है एक जुर्म
गाय की हत्या करना सबसे बडा है दुष्कर्म।

गाय की हर बीमारी से कीजिये रक्षण
नहीं तो परिणाम हो सकते है भीषण
सभी मिलके करेंगे गाय का संरक्षण
गोमाता हो रही है कम, अच्छे नहीं है ये लक्षण।

गोमूत्र से होते है कितने ठीक मर्ज
गाय के प्रति सभी का है फर्ज
हर भारतीयों को चुकाना है गाय का कर्ज
गाय को रास्ते पर खुला मत छोड़िये सभी से है अर्ज। 

.    .    .

Discus