करना चाहिये डॉक्टर पर सभी ने नाज़
धर्म कोई भी हो,करते है वह इलाज
टीबी हो या कोरोना इलाज से नहीं करते एतराज
गरीब हो या आमिर किसीको नहीं करते नजरअंदाज।
नब्ज देखकर ही हो जाता है बीमारी का अंदाज
कभी कभी बीमारी होती है नाइलाज
पर मरीज के सामने रखते माहौल खुशमिजाज
सोचिये डॉक्टर न हो तो किस पर होंगे हम मोहताज।
मुफ़्त शिबीर मे देते है अपना योगदान
बीमारी,जख्म,दर्द रोज देखना नहीं होता है आसान
डॉक्टर के कारण ही बीमारी का होता है निदान
इलाज करके मरीज को देते है नया जीवनदान।
डॉक्टर के पास होता है हर बीमारी पर उपचार
पर नहीं दिखाते वो इलाज करने का उपकार
डॉक्टर के हाथों मे होता है चमत्कार
इसलिए कहलाते है भगवान का अवतार।
एकाग्रता,आत्मविश्वास,आशावादी है गुण और स्वभाव
वृद्ध इंसान के लिए भी होता है मन मे आदरभाव
मजदूर हो या अधिकारी उपचार मे नहीं करते भेदभाव
डॉक्टर का हर एक के जीवन पर होता है प्रभाव।
डॉक्टर की भी होती है बहोत सारी ख्वाहिश
पर होती है जीवन मे बहोत सारी बंदिश
रात दिन इलाज के लिए करते रहते है कोशिश
भगवान और डॉक्टर ही है जीवन की आखिरी गुंजाईश।
हमेशा कीजिये डॉक्टर का मान-सन्मान
मरीज के लिए होते है वह भगवान
कर्म करके बनाई है अपनी पहचान
यही है डॉक्टर की जीवन की दास्तान।

.    .    .

Discus