Image by wedmusk from Pixabay

गरीब,बेसहारा,निर्धन दाम्पत्य,के लिए अच्छा है यह विकल्प।
सामूहिक विवाह को बढ़ावा,देने का ले सभी संकल्प।
यह योजना से दाम्पत्य के,जीवन का होता है कायाकल्प।
सभी समाज और सरकार ने,सामूहिक विवाह का लेना चाहिये प्रकल्प।

10 से 100 दाम्पत्य के लिए,सामूहिक विवाह का करते है नियोजन।
विवाह का सभी मिलके करते है,बहोत सुंदर और अच्छा आयोजन।
सामूहिक विवाह जरूरत मंद के लिए,बन सकता अच्छा प्रयोजन।
परिवार और दाम्पत्य का,सामूहिक विवाह से होता है संयोजन।

यह विवाह सभी के लिए,बहोत अच्छी है योजना।
नहीं खर्च करना पड़ता,जीवन का अनमोल खजाना।
एक साथ सभी के लिए,होता है कार्यालय और खाना।
मिलके करते है विवाह मे,सभी गाना और बजाना।

विवाह से पहले सभी दाम्पत्य का,हर तरह का होता है परीक्षण।
लड़की के पिता का भी नहीं होगा,किसी तरह का शोषण।
दाम्पत्य के लिए यादगार हो जाता है,सामूहिक विवाह का हर क्षण।
सार्वजनिक आतिशबाजी,बैंडबाजा से,कम होगा हवा और ध्वनि प्रदूषण।

एक जैसा मिलता है,सबको आदर और मानपान।
होता है सभी के लिए,एक जैसा खानपान।
धन ,खाना ,पानी की बर्बादी से,बचने का भी है एक समाधान।
करना चाहिये सत्कार जो देते है,सामूहिक विवाह मे अपना योगदान।

.    .    .

Discus