Image by Lương Đạt Nguyễn from Pixabay

धरती पर हो स्वच्छता का अभियान
रद्दी और कचरे को अलग करने का रखे ध्यान
सूखा और गीला कचरे के अंतर का हो ज्ञान
स्वच्छता रखने से बढ जाएगी भारत की शान।

कचरे के लिए रखो हमेशा कूड़ेदान
नदियों को स्वच्छ रखने मे लगा दो जीजान
प्लास्टिक बंद करने का करो आव्हान
स्वच्छता से बन जाएगा भारत देश महान।

साफसफाई वालों को देना चाहीये सन्मान
सुंदर बना देते है हर गाँव हर मकान
फिरभी दिखाते नहीं है वो कोई थकान
है तो आखिर वो भी इंसान।

२ ऑक्टोबर से शुरू हुवा स्वच्छता मिशन
गांधीजी के ऐनक से मिला सबको विज़न
स्वच्छता के नारे का करेंगे जतन
गांधीजी के विचारों का न होने देंगे पतन।

.    .    .

Discus