घर छोड़ जाएंगे द्वार छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम संसार छोड़ जाएंगे।
मां छोड़ जाएंगे बाप छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम परिवार छोड़ जाएंगे।
रंग छोड़ जाएंगे रुप छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम आकार छोड़ जाएंगे।
बंसी छोड़ जाएंगे बैंजो छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम सितार छोड़ जाएंगे।
गद्य छोड़ जाएंगे पद्य छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम प्रचार छोड़ जाएंगे।
लिखना छोड़ देंगे पढ़ना छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम अखबार छोड़ जाएंगे।
मित्र छोड़ जाएंगे सखा छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम सब यार छोड़ जाएंगे।
कहा छोड़ जाएंगे सुना छोड़ जाएंगे।
एक दिन हम विचार छोड़ जाएंगे।
सोहल सब कुछ छूटता रहता है।
एक दिन हम समाचार छोड़ जाएंगे।    

.    .    .

Discus