Image by Pexels from Pixabay 

किस किस का इंतजार करुं मैं।
किस किस का सत्कार करुं मैं।

हरेक चेहरे पर नकाब चढ़ा है।
किस किस का दीदार करुं मै।

बड़ी उलझन में आया है मन।
किस किस का तिरस्कार करुं मैं।

तन बदन से सब अपने बने हैं।
किस किस से तकरार करुं मैं।

सच कहना सुनना मुश्किल है।
किस किस को खबरदार करुं मैं।

दिल की बात कह सकूं जिससे।
किस किस से नैना चार करुं मैं।

कईयों के एहसान हैं मुझ पर।
किस किस का आभार करुं।

अपनों की काया में दुश्मन खड़े।
किस किस पर एतबार करुं मैं।

जंग करना सभी को नहीं आता।
किस किस को सरदार करुं मैं।

सोहल सबपे विश्वास करे कैसे।
किस किस को पहरेदार करुं मैं।  

.    .    .

Discus