भारत में एक क्रांतिकारी आया था,
अंग्रेज़ो को उसने बहुत सताया था।
आजाद हिन्द फौज बना कर उसने
सबके दिलों में विश्वास दिलाया था।
आजादी का हौसला पूरे देश में जगया था,
'जय हिंद' और 'चलो दिल्ली' का नारा उसी ने लगवाया था।
लोगों को हक़ीक़त से रूबरू कराया था,
जब खून मांगकर आज़ादी देने का वादा सब से करवाया था।

इस क्रन्तिकारी ने विश्व में बहुत नाम कमाया था
इसलिए ये इतिहास में सबसे ऊपर आया था!
इस क्रन्तिकारी ने अंग्रेज़ो को लाचार बनाया था,
और भारत देश में 'नेताजी' का गौरव पाया था!
ये महान पुरुष नेताजी सुभाष चंद्र बोस कहलाया था!
इस महान पुरुष ने अपना जीवन गवाया था,
जब विमान दुर्घटना का समाचार सामने आया था!
लेकिन इस रहस्य्मयी समाचार को कोई न समझ पाया था क्योकि,
नेताजी को उसके बाद भी कई लोगों ने जगह-जगह पर पाया था!

इस दुखद समाचार को सुनकर पूरा भारत जय हिन्द - जय हिन्द चिल्लाया था,
आज़ादी में नेताजी का योगदान बहुत काम आया था!
तभी तोः हिंदुस्तान आज़ादी का स्वाद चख पाया था,
नेताजी ने अपना वर्चस्व देश में ऐसा फैलाया था की
आज़ादी के बाद भारतीय सेनाओं ने इससे अपना नारा अपनाया था!
जय हिन्द!
जय हिन्द!

.    .    .

Discus