हां, तेरा वाला सबसे अलग
थोड़ा संभल ये मुश्किल डगर है
जल्दबाजी में हो जाए न गलती
वक्त दे, होता सबमें फर्क है।।
न दहलीज लांग यूं, 'ओ' प्यारी बेटी
परिवार को तेरी बहुत फिक्र है
हो, श्रद्धा जैसा हाल न तेरा
दरिंदो के व्यवहार में होती लचक है।।
मनमोहक वो छैल छबीला
अधरों पर मुस्कान मोहक है
मोहित कर ले हर एक जन को
होता गुणवान भी वो बहुत है।।
ठंडा रक्त और मीठी वाणी
उसके, ह्रदय में होती कोई कसक है
कब कैसे वो धोखा देगा
उसकी, धूर्तता-निष्ठुरता होती गजब है।।
पिता की डांट और मां का दुलार
क्या, उससे ज्यादा उसकी चमक है
तेरी अच्छाइयां तेरी बुराइयां
उनकी, हर धड़कन पर तेरी धमक है।।
तेरा अच्छा-बुरा वही जानते
जिनको अनहोनी की होती भनक है
नई पीढ़ी ये नई सोच पर
अनुभव भरी सोच सदा उनकी तरफ है।।
हां, तेरा वाला सबसे अलग, थोड़ा संभल ये मुश्किल डगर है।।