Photo by Everton Vila on Unsplash

आज मैं आपको हमारे जीवन का सबसे अनमोल आधार के बारे मे बताऊँगी।

हमारे जीवन का सबसे अनमोल आधार प्यार है। हम जानते हैं के प्यार कई तरह के होते हैं। किसी के लिए प्यार ही सबकुछ है तो किसी के लिए जीवन की सबसे बड़ी गलती। और जहाँ तक मुझे पता है, प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में कभी नहीं बताया जा सकता है। हमारे जीवन मे प्यार शब्द हर समय हर मोर पर है। इस दुनिया में ईश्वर ने सबकुछ बनाया है और सबसे अनमोल प्यार को बनाया है। जिसे पाने के बाद इंसान बहुत खुश रहता है और खोने के बाद बहुत दुःख।

प्यार एक ऐसी गहराई है जिसे मापना नामुमकिन है। प्यार ही तो है जो हमे किसी से भी जोर देता है। प्यार एक खूबसूरत एहसास है जिसे पाने की चाहत हर इंसान के दिल में होती है। हमारे जीवन मे हर रिश्ते का अनमोल आधार प्यार ही है या ये कह सकते है के प्यार है तो जीवन है। प्यार के बारे मे जितना कहा जाए कम है प्यार सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

जब हम जन्म लेते हैं हमें परिवार का प्यार चाहिए होता है, जब हम थोड़े बड़े होते हैं तब हम दोस्तों का प्यार पाने की इच्छा रखते हैं, और जब हम बड़े होते हैं तो प्यार के रूप मे एक ऐसा जीवन साथी चाहते हैं, जो सबसे ज्यादा सिर्फ हमसे प्यार करे। हमारा ख्याल रखे। हर परिस्थिति में हमारा साथ दे। हमे गलत करने से रोके सही राह दिखाए। हमारे साथ कभी गलत न होने दे। हमें इतना प्यार करे जितना कभी किसी ने किसी से ना किया हो।

कई कवि ने प्यार के भाव को अपने शब्दों में समझाने की कोशिश की है:

  1. संत कबीर : प्यार ना तो पैदा किया जा सकता, ना मारा जा सकता, और ना ही खरीदा जा सकता है।

  2. कालिदास : प्यार सिर्फ दो लोगो के बीच नहीं होता, प्यार आत्मा से आत्मा का जुड़ाव है। जब दो लोग आत्मा से एक हो जाते हैं, तब ही प्यार जन्म लेता है।

  3. तुलसीदास : जब इंसान खुद को भूला कर अपने प्यार में पूरी तरह से समा जाता है, तब प्यार का जन्म होता है।

  4. सूरदास : प्यार कुछ भी नहीं बल्कि ईश्वर का दूसरा नाम है।

साफ शब्दों में कहा जाए तो प्यार हर चीज़ मे शामिल है। फिर चाहे किसी से भी हो। और एक प्यार ही है जो नफरत की मजबूत से मजबुत दीवार को भी गीरा सकती है।... अब मैं आपको एक छोटी सी कहानी सुना रही हूँ। आशा है के आपको ये कहानी पसंद आएगी और ज्यादा ना सही थोड़ा ही प्यार का मतलब समझ आएगा।

एक लड़का था। जो एक लड़की से बहुत प्यार करता था। लेकिन लड़की इस बात से अंजान थी, लड़के ने लड़की से ये बात तीन साल तक छिपाए रखा। जब लड़के को मौका मिला तब लड़के ने कोशिश की के लड़की को बता दिया जाए। पर लड़की किसी और से प्यार करती थी। लड़के ने कई बार कोशिश की पर लड़की ने बात नही किया, फिर ना जाने कब और कैसे किस्मत ने अपना फैसला ले लिया। और फिर लड़की को मदद चाहिए थी, तो लड़की ने लड़के से बात करनी शुरू की, फिर धीरे-धीरे लड़का और लड़की बहुत अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे उनका रिश्ता बहुत मजबुत होता गया। और लड़की जिस लड़के से प्यार करती थी उस लड़के ने लड़की को धोका दे दिया। अब लड़की बहुत उदास उदास रहने लगी। बहुत रोती रहती थी। एक दिन लड़के ने लड़की को बहुत समझाया। तब लड़की को एहसास हुआ के जिससे वो प्यार करती है वो उसके लायक नही था। और अब लड़की को सच्चा प्यार मिला उस लड़के से जो उसे तीन साल से सच्चा प्यार करता आ रहा है पर कभी कह नही पाया। लेकिन अब लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लड़की को बहुत अफ़सोस है के वो लड़का उसे तीन साल पहले क्यूँ नहीं मिला। अब लड़की उस लड़के से बहुत ज्यादा प्यार करने लगी है। और अब दोनों एक साथ बहुत खुश हैं।.....

और कहानी यहाँ खत्म हुई।

मैंने प्यार के लिए एक आदर्श-वाक्य (Slogan) तैयार किया है, ध्यान से पढ़े.....

जो तुम मिले पूरी लगी जिंदगी...
जो तुम ना मिले तो अधूरी लगेगी जिंदगी...

मैं आशा करती हूँ के आप सभी को मेरी लिखी गई कहानी बहुत पसंद आए। और मुझे आप सभी के जवाब का इन्तेज़ार रहेगा। 

.    .    .

Discus