Picture Created By: Chat GPT. 

ओ मेरे सनम,तेरा क्या ही कहना?
दिल से नाता जोड़ लिया है 
तूझे अपनी मांग में सजा लिया है 
तेरे हर सुख-दुख को मैं ने अपना मान लिया है 
फिर भी तु खामोश खड़ा हैं 
तो तेरा क्या ही कहना?
तेरे लिए मैं ने अपने अपनों को छोड़ दिया 
संसार से नाता तोड दिया 
अपनी सहेलियों को छोड़ दिया 
फिर भी तु कहता है कि क्या ही किया तूने 
तो तेरा क्या ही कहना?
अपने घर को छोड़ तेरे घर को संजोया 
अपने मां बाबा को छोड़ तेरे मां बाबा को संभाला 
अपने सपनों को मैं ने तेरे लिए छोड़ा
फिर भी तु कहता है कि क्या ही किया 
तो तेरा क्या ही कहना?
सौ काम मैं बखूबी कर निभाऊं 
लेकिन एक काम ना करु तो कामचोर बन जाऊं 
दिन-रात काम कर थक कर चूर हो जाऊं
फिर भी तु कहता है कि क्या ही किया तूने 
तो तेरा क्या ही कहना?
मन में उठी इस लहर को शांत कर लें तू
वरना पछतावा के अलावा कुछ नहीं कर पायेगा तू 
छुपा ले मुझे तू अपने आगोश में नहीं तो मैं फिसल जाऊंगी मैं रेत की तरह
बस तुझसे इतना ही कहना ।