Source: Satyam Pathak on Pexels.com ये क्या हो रहा है मुझे,
क्या बनता जा रहा हूँ मैं?
अपने चाँद को पाने की ख़ातिर,
अपनी ही रोशनी खोता जा रहा हूँ मैं।
क्या हुआ करता था पहले,
क्या हो गया हूँ अब मैं,
उनकी चश्म-ए-निगाह पर,
कितना फ़िदा हो गया हूँ मैं।
पूछते हो तुम, उनमें है क्या ऐसा,
जबकी उनके नाम पे भी फ़िदा हूँ मैं।
काश, उनको भी पता चले,
उनपे कितना न्योछावाड़ हूँ मैं।
हर एक साँस पर अपनी,
उनका नाम लिख चुका हूँ मैं,
उनके दिल का हिस्सा बनने का सोचा था मैंने,
उनकी भुली हुई याद बनकर रह गया हूँ मैं।
. . .