Source: Rajat Sahu on Pexels.com

सर झुकाए लोगों ने,
फिर नज़रें उठा ली थीं।
जब रानी लक्ष्मीबाई ने,
अंग्रेज़ों को धूल चटा दी थी।
तब की ही वो बात थी,
जब नारियाँ आग में जलती थीं।
सिर्फ़ एक नारी नहीं जलती थी,
उसके सपने, इच्छाएँ, ज़िंदगी भी जलती थी।
लक्ष्मी थी या काली थी, या स्वयं दुर्गा का अवतार थी,
आसमान में कड़की बिजली, ऐसी प्रचंड ललकार थी।
मानो महाकाली खप्पर भरने रणभूमि में आई थी,
म्यान से तलवार निकली, शत्रुओं पर शामत छाई थी।
साक्षात काल-सी दिखती थी, रणचंडी का रूप लिए,
पलक झपकते ही रणभूमि में, रक्त की नदियाँ बह चलीं।
नारी को बचपन से ही रखा गया,
हम भारतीयों ने।
कहते हैं, ये अबलाएँ हैं,
कोमल हाथों में चूड़ियों के गुच्छे हैं।
नारी भला क्या कर पाएगी?
देख लो, दुनिया वालो!
नारी ने भी वीरगति पाई थी
हाथों में तलवार लिए,
मन में स्वाभिमान लिए।
देश की रक्षा के ख़ातिर,
प्राणों का बलिदान लिए,
नारी भी आगे आई थी,
ये है नारी भारत की।
कमज़ोर इन्हें तुम कहते हो,
उसी समय की बात है,
जब पुरुष राज किया करते थे,
अपने शौर्य की गाथा लिखा करते थे।
तो कहॉं गए थे सारे राजा,
लड़ना पड़ा रानी को।
बने-बनाए नियम थे सारे,
इन अंग्रेज़ व्यापारियों के।
भारत के लोगों में तब,
एक नई उम्मीद जागी थी।
गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने की,
सबने मन में ठानी थी।

.    .    .