भारत vs #अमेजन_वन #विविधता_धर्म
मैने काफी सारी पोस्ट देखी ..
उनमें अधिकतर तो एक –दूसरे धर्म पर प्रत्यारोपण की थी और कुछ में ये बता रहे थे कि ये आजकल देश की राजनीति का प्रमुख हथियार बन गया हैं, जिसका फायदा सिर्फ और सिर्फ नेताओं को और उनकी पार्टियों को होता हैं।
अब मैं अपनी बात पर आता हूं, जो ऊपर लिखा है, विविधता.. क्या है विविधता और इसका भारत और धर्म से क्या जुड़ाव है ? तो आसान भाषा में समझे "जीवों में पायी जाने वाली विभिनताएं " अर्थात अलग अलग प्रकार के जीवो का एक जगह (विशेष भू–खंड) पर निवास से हैं।
विविधता के बाद अमेजन वर्षा वन की बात करते हैं
इसका मेंशन का कारण क्या था?
तो इसको भी आसान भाषा में ही समझे कि जिस विविधता के बारे मे ऊपर लिखित जो जानकारी है,
वो विविधता विश्व मे सर्वाधिक इन्ही वनों में पायी जाती हैं, और मेरे अनुसार आप सब ने इन वनों का नाम जरूर सुना होगा, पर शायद आज उसका कारण स्पष्ट हो गया होगा।
अब आते हैं, हमारे अपने भारत पर..!
अब इसका इससे क्या जुड़ाव है?
तो अब आप इसको ऐसे समझे कि भारत , भारत क्यों है, उसका कारण क्या हैं?
आज भी भारत, विश्व में अपनी जगह बनाएं हुए हैं, पैर जमाए हुए हैं , क्या कारण हैं?
तो भारत , भारत क्यों है , उसका सबसे बड़ा कारण है , भारत में पाई जाने वाली विविधता , जो अमेजन वर्षा वन में सर्वाधिक पाई जाती हैं।
अमेजन वन में जीवों ( पशु – पक्षी आदि) में विविधता थी , इस वजह से वो इतनी ख्याति अर्जित करने में सक्षम है और वहीं भारत भी विश्व में शायद पहला ऐसा देश है, जहां के लोगों में इतनी विविधता है , उनके धर्मों में विविधता है और ऐसी धर्म विविधता भारत से ज्यादा विश्व में कही नहीं होगी । यही विविधता भारत को भारत बनाती हैं।
भारत की संस्कृति का प्रत्येक हिस्सा भारत के हर कोने में अपनी विशिष्टता के प्रसिद्ध हैं और इसका कारण भी विविधता है ।
आशा आप अमेजन वर्षा वन = भारत में विविधता का स्तर पहचान पाएं होंगे।
निष्कर्ष ( विशेषत: हमारा) – धर्मों के चक्कर में आपस मे लड़ कर आप दूसरे धर्म को नहीं अपने आप को , अपने देश को खत्म करने का कार्य कर रहे हो। मेरा तो एक ही निवेदन है कि धर्म की आपसी लड़ाई छोड़ कर भारत पर विचार करें, अपने देश का भविष्य आप खुद तय करेंगे। राजनैतिक दलों से बचे, उनकी विचारधाराओं का आकलन करे और गलत हो तो गलत को गलत बोलने की हिम्मत रखें, क्योंकि ये हमारा अधिकार है और ये अधिकार हमे हमारा संविधान देता है, हमारा देश देता है, कोई राजनीतिक दल नहीं ।
✍️✍️✍️Arav_Rahriya