Photo by Brian Mann on Unsplash
अब जो चलना ठान लिया..
आगे बढ़ते जाएंगे..
राह में मुश्किलें आएं लाख..
हम इससे ना घबराएंगे..
मंजिल को पाना है अब
कोशिश करते जाएंगे..
राह में डटकर पर्वत जैसा..
अटल हम हो जायेंगे..
नही रुकेंगे, नही झुकेंगे..
संभल कर कदम बढ़ाएंगे..
ख़्वाब जो सजाया है आंखों में..
वह पूरा कर दिखलाएंगे..
अब जो चलना ठान लिया..
मंजिल हासिल कर ही आयेंगे..
एक दिन हम भी जाकर..
मंजिल से आंख मिलाएंगे..