चंद्रयान से इसरो ने चांद पे
आज विजय पताका लहराया है,
अपना तिरंगा लहराया है
ये भारत का एक और नव शिखर है,
ये ज्ञान और विज्ञान का चरम प्रखर है,
भारत ने विश्व गुरु बनने की ओर
फिर एक कदम और बढ़ाया है,
पुलकित है हर भारतीय,
गर्वित है हर भारतीय
चंद्रयान के चांद पे अवतरण पे...
ये इसरो के असीमित ज्ञान का प्रमाण है,
नमन है तुम्हे हे भारत!
नमन है तुझे हे हिन्दुस्तान!
रहे "दीप्त" यूंही मेरा ये भारत महान,
हे देश मेरे तुझे "दीप्ति" का प्रणाम
तुझे हम सबका प्रणाम है,
तुझे शत-शत प्रणाम है...!

.    .    .

Discus