Photo by Vlad Bagacian on Unsplash

जिंदगी के सफर का मज़ा लेना है, तो
शिकायतें कम और शुकराना ज्यादा रखिए...!
आंखों में सपने, होठों पर मुस्कुराहट, दिल में मोहब्बत रखिए,
खुद पे भरोसा और दूसरों से उम्मीद मत रखिए...!
अपने भले ही कम रखिए पर जितने हो
उन अपनो को मुठ्ठी में बंद रखिए...!
ये वो सिक्के हैं, जो खरे सोने से बने हैं
इन सिक्कों को दिल की तिजोरी में बंद रखिए...!
न मुझ में है, न तुझ में है, बात तो सिर्फ "हम" में है,
रिश्तों की बुनियाद इस सोच से बुलंद रखिए...!
जिंदगी के सफर का मज़ा लेना है, तो
शिकायतें कम और शुकराना ज्यादा रखिए...!

.    .    .

Discus