Photo by Guille Álvarez on Unsplash

सच ही है कि सफलता की राह में, कई,
किस्से भी होंगे, कहानियां भी होंगी
थोड़ा सा जो आगे बढ़ो अपनी दिशा में तो,
कठिनाई भी होंगी, कठिनाइयां भी होंगी
पुरजोर खींचेगे पीछे तुमको, नियत से रोकने की
परेशान भी होंगे, परेशानियां भी होंगी
बनके तुम बहरे आगे ही बढ़ना, वैसे तो कई
अढचने भी होंगी, रूकावटे भी होंगी
खूब कहा है किसी ने, सुनो सबकी करो मन की,
शिकवे भी होंगे, शिकायतें भी होंगी
दृढ़ता और कर्मठता से जब चमकोगे तुम तो,
तारीफें भी होंगी, शाबाशियां औ तालियां भी होंगी...।

.    .    .

Discus