हिंदी की बिंदी का मोल
अगर जो जान लेते
तो आज मृदभाषा
को खिचड़ी न मान लेते।


मिश्रण कर हिंदी इंग्लिश
घपड़चौथ कर बनाया हिंग्लिश
भ्रमित कर मन का कोना
हिंग्लिश बन ना इतराते
हिंदी की बिंदी का मोल
जो जान लेते।


आईज क्लोज करके स्लीप करो
फ्रूट्स जल्दी जल्दी फिनिश करो
बैंक करके पीछे करो गाड़ी
बेटा च्यु च्यु करके क्यों नहीं खाते
हिंदी की बिंदी का मोल
अगर जान पाते,


तो क्या
बाल मन के कोरे कागज पर
हिंग्लिश खिचड़ी उकेर पाते
हिंदी की बिंदी का मोल
जो जान पाते।

Discus