एक दशक से देख रहा हूँ, भारत प्रति दिन बदल रहा है,

वैज्ञानिक प्रतिभा, क्षमता का, सूर्य निरंतर चमक रहा है।
हर पल भारत बदल रहा है!
बाईस मिनट में पाक हुआ धुआं, गूँज जा पहुंची अमेरिका तक,
चीनी, अमेरिकी सुरक्षा के साधन, सिद्ध हो गया हैं कबाड़ सब,
भारत स्वनिर्मित हथियारों से ही, जग को दमख़म दिखा रहा है!   
हर पल भारत बदल रहा है!
अपने रक्षा उत्पादों की गुणवत्ता, देख के ये दुनिया हतप्रभ है,
भारत का स्वाभिमान, संप्रभुता, और देशहित ही सर्वोपरि है,
धमकाने वाले अब तो खुद ही, खौफ में हैं, डर सता रहा है।
हर पल भारत बदल रहा है!
‘एफ पैंतीस स्टील्थ विमान है’, ये सब झूठ पिटारा निकला,
भारत में इस को उतारना, जासूसी काण्ड ये सारा निकला,
अमेरिका की करतूतों के, सबूत यह जग को दिखा रहा है।
हर पल भारत बदल रहा है!
भारत का पानी पी पीकऱ, समझ रहा था अजगर खुद को,
अहिंसक, दरियादिल वालों को, समझा था कमजोर हमें वो,
भारत अब उसे बूंद बूंद को तरसाता, कभी बाढ़ में डुबो रहा है।
हर पल भारत बदल रहा है!
अब राष्ट्रनीति ये - “जो छेड़ेगा, उसको तो ना, हम छोड़ेंगे, 
दुश्मन के संग जो आएगा, उस का भी सिर, हम फोड़ेंगे,”
उनकी भाषा मे ही सब को, सबक अनेकों  सिखा रहा है। 
हर पल भारत बदल रहा है!
जन्नत से ये खबर आई है- “ यहां हूरों की बहुत कमी है,
एक साथ इतने मत भेजो, बची नहीं अब यहां जमीं है,
अब हर आतंकी, यहां खुदा से, बहत्तर हूरें मांग रहा है।” 
हर पल भारत बदल रहा है !l
अब अल्लाह ताला सोच रहे हैं, कैसे इन के साथ रहेंगे,
इनकी कट्टरता, बर्बरता को, कैसे, कब तक यहां सहेंगे,
हर आतंकी, वहां खुदा को, जन्नत से ही भगा रहा है।
हर पल भारत बदल रहा है!
हर विपत्ति में अवसर खोजना, है अपने जनजन की फितरत,
संघर्षों की भट्टी में तप कर, हम हासिल करते हैं महारत,
दृढ़ता से आत्मनिर्भरता के संग, दंभ ट्रम्प का तोड़ रहा है।
हर पल भारत बदल रहा है!
अपनी अर्थ व्यवस्था, रॉकेट बन नये क्षितिज चूमती,
अन्तरिक्ष में बहुत विदेशी, उपग्रह लेकर सृष्टि घूमती,
विकसित देशों के उपग्रह भी, इसरो स्थापित करा रहा है।
एक दशक से देख रहा हूँ, भारत प्रति दिन बदल रहा है,
वैज्ञानिक प्रतिभा, क्षमता का, सूर्य निरंतर चमक रहा है ।
हर पल भारत बदल रहा है!
हर पल भारत बदल रहा है!!
अपना भारत बदल रहा है!!!

. . .

Discus