Image by Antarip Pradhan from Pixabay
मोदीजी की लोकप्रियता, दुनियां में सबसे पहली है,
ट्रम्प संतुलन खो बैठे, रूह तलक उन की दहली है,
बिन सोचे और अकारण, टैरिफ को हथियार बनाया,
मोदी जी ने बड़े धैर्य से, उस को भी, बे धार बनाया!
वैज्ञानिक तथ्यों, तर्कों पर, सोचा, परखा, खूब विचारा,
मोदीजी की लोकप्रियता, का कारण मैं समझ न पाया,
मैंने सोचा चलो आज मैं, कुछ अपना इतिहास खंगालू,
शायद विकट प्रश्न का उत्तर, छिपा राज वहीं पर पा लूं!
अल्लाह, जीजस, नानक, बुद्ध, महावीर की पढ़ी जीवनी,
राम, कृष्ण, शिव और हनुमान जिन ने ढूंढी थी संजीवनी,
बस एक समानता मुझे मिली, और फिर मेरा मन हर्षाया,
पूरी हुई तपस्या तो फिर मैंने, उन चरणों में शीश नवाया!
बुद्ध, महावीर, मोदी की पत्नियां, थीं यशोधरा औ यशोदा,
हुआ प्रफुल्लित मनवा मेरा, था राज यह गहरा मैंने खोदा,
जिन की पत्नी नाम में ‘यश‘ है, वही बने सब विश्व यशस्वी,
व्यर्थ रहे वे ऋषि मुनि ज्ञानी, जो सुख पाने को बने तपस्वी!
मित्रो अब मैंने सोचा है, पत्नी नाम 'यशमिथलेश' रख लूं,
मोदी जी सी लोकप्रियता, मैं भी जीवन में थोड़ी चख लूं,
जो जीवन को सफल बनादे, वो इन हाथों में कैद है चाबी,
पत्नी नाम में "यश" रखने, और yes कहने में नहीं खराबी!