योगिनी शर्मा

परिचय,

भारत का विश्व में होना ऐसा है जिसे आकाश में सूर्य और चंद्र का होना| भारत यह कैसी ध्वनि है जिसे सुनकर गर्व महसूस होता है आप और हर भारतीय ने इसे अनुभव किया होगा|


अब मैं भारत के बारे में बताती हूं  भारत विश्व मैं एक महान देश के नाम से जाना जाता है, और इसमें रहने वाले मनुष्य को भी महान कहा जाता है, यह महान शब्द ऐसे ही नहीं मिला है इसके पीछे इतिहास है भारत सबसे पुराना देश है और, भारत की पुरानी भाषा संस्कृत है जो पहले मातृभाषा थी और हजार और लाखों वर्ष से यह संस्कृत भाषा आज भी मंत्रों के रूप में हमारे बीच बनी है| भारत के लोगों ने अपनी संस्कृति को आज तक संभाले रखा है यह बात भारत के लोगों को महान बनाती है, भारत देश को कई नामों से जाना जाता है इसे अखंड भारत भी कहा जाता था, कुछ और देश भी जुड़े हुए थे जैसे, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, ईरान, इराक और चीन का कुछ भाग| भारत देश को हजार वर्ष तक लूटा गया, तोड़ा गया और हमले किए गए, उसके बाद भी आज यह भारत विश्व में अपनी संस्कृति और सभ्यता बनाए हुए हैं| भारत में 1000 साल पहले से ही पूरे विश्व को सनातन धर्म से प्रभावित किया था,और लगातार करते आ रहा है| आज आप इसका प्रमाण पूरे विश्व में देख सकते हैं |विश्व भर में मंदिर की रचनाएं है, आज विदेशी लोग सनातन धर्म की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं, और प्रभावित हो रहे हैं| भारत में शुन्या दिया| भारत में महान गणितज्ञ का जन्म हुआ और विश्व भर में गणित का ज्ञान दीया| आर्यभट्ट, श्रीनिवास रामानुजन, शकुंतला देवी, और भी| भारत ने 3 गुण विश्व को बताएं सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण| भारत ने कुंग फू का ज्ञान दीया| भारत ने आयुर्वेद,योग, ध्यान की विधियां विश्व को दी|भारत ने शतरंज दिया, और नृत्य, कला और संगीत से पूरे विश्व भर को प्रभावित किया| भारत के लोग पृथ्वी को माता कहते हैं, और पृथ्वी माता के कल्याण की कामना करते है |लाखों वर्ष से भारत देश ने किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया| भारत शांति से रहना पसंद करता है और भारत में सनातन धर्म सिखाता है की, जब तक युद्ध को रोका जा सके उसे रोक देना चाहिए| भारत देश मनुष्य को मुक्ति की ओर ले जाता है |भारत एकमात्र देश है जो आत्मा के विकास के ऊपर काम कर रहा है| भारत पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करता है मनुष्य अपना जीवन अपनी स्वेच्छा से जी सकता है और स्वयं द्वारा चुने धर्म में रह सकता है मनुष्य को पूर्ण आजादी है क्योंकि, यह बिल्कुल ऐसा है जैसे सारी नदियां अंत में सागर को मिलती है, वैस ही हर धर्म अंत में सनातन धर्म में जा मिलती है| भारत में ईश्वर को एक नहीं, अनेक तरह से पूजा जाता है एक व्यक्ति किसी भी ईश्वर की पूजा अपनी स्वेच्छा से कर सकता है क्योंकि, आत्मा का उद्देश्य परमात्मा से मिलना है| भारत अनंता को बताता है कि, विश्व की रचना, मनुष्य की रचना सभी अनंत हैं |क्योंकि आप जितना विश्व जानने का प्रयास करोगे उतना गहरा पाएंगे और मनुष्य जितना सोचेगा उसकी सोचने की सीमाएं बढ़ती जाएगी| क्योंकि मानव शरीर की रचना और विश्व की रचना अनंत है|

भारत देश किस स्थान पर नहीं यह लोगों के दिल में रहता है| विश्व में कहीं भी भारतीय लोग रहे उनके ह्रदय में भारत सदैव बना रहता है, और संस्कृति सभ्यता को भी बनाए रखता है| भारत त्योहारों, कलाओं और रचनाओं का देश है| यहां बहुत बारीकी से सूर्य, चंद्र, तारा, ग्रहों की गणना से एक निश्चित समय, दिन चुना जाता है, और त्यौहार मनाया जाते हैं| त्यौहार से मनुष्य में उत्साह बना रहता है और अध्यात्म की ओर बढ़ता है |भारत देश में ज्योतिषी ज्ञान से बच्चे का नामकरण होता है, जो उसके जीवन को एक नई दिशा देता है| भारत में सूर्य, चंद्र को आज भी पूजा जाता है, नदियों को आज भी माता कहकर पुकारा जाता है ,आज भी गौ माता को रोटी दी जाती है, कुत्ते की भूख मिटाई जाती है, श्राद् में आज भी कौवओ को रोटी खिलाई जाति हैं, नवरात्रि में भी स्त्री को एक ऊर्जा और शक्ति मानकर पूजा जाता है, भारत में आज भी आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है| मनुष्य के अंदर 7 चक्र हैं और अपने हाथों से कई मुद्राएं बना सकता है, उन चक्रों की अपनी उर्जा, शक्ति होती है चक्र जागृत कर भिन्न अनुभव कर सकते हैं| अध्यात्म के जरिए पृथ्वी, ब्रह्मांड और मनुष्य की रचनाओं को जान सकते हैं |भारत भूमि पर हर तरह के रचनाएं और हर तरह के अनुभव किए गए हैं| भारत के यह सबसे प्राचीन वेद, पुराण गीता, रामायण, महाभारत, ग्रंथ है| भारत मैं कई प्राचीन विश्वविद्यालय थे, जहां पर विश्व के सभी व्यक्तियों जिनके पास ज्ञान को धारण करने की शक्ति है वे उस विद्यालय में ज्ञान प्राप्त कर सकते थे| भारत की विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में प्रसिद्धथी| भारत में रामराज्य हुआ,भारत में महाभारत हुई, भारत एक सोने की चिड़िया बना, भारत में सबसे पहले शहर, गांव की स्थापना हुई जिसे (हड़प्पा सिविलाइजेशन) के नाम से जाना जाता है| भारत सोने चांदी हीरो का देश था, भारत को लूटा गया, भारत पर राज किया गया, भारत को तोड़ा गया, भारत की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश की गई, इसके बाद भी भारत ने सन् 1896 तक हीरे का एकमात्र स्तोत्र बना रहा| भारत को लूट कर कई देश ने अपने देश को बनाया, उसके बाद भी भारत आज भी अपनी संस्कृति और सभ्यता को साथ पूरे विश्व में खड़ा है| भारत भूमि पर आज हर तरह के धर्म को स्थान और सम्मान दोनों दिया है| यह विश्व में एक अनोखा देश है जहां सभी प्रकार के धर्म, बहुत प्रकार की बोलियां और बहुत तरह के त्यौहार, कलाई, नृत्य, संगीत से भरा हुआ देश है| इसी वजह से लोग भारत से प्रभावित होते हैं| भारत में आज विश्व के सभी लोगों के ह्रदय में अपने जगह बनाई है| भारत का भोजन विश्व के सभी लोगों को बहुत प्रभावित करता है भारत देश में शाकाहारी, मांसाहारी दोनों भोजन है| दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी भोजन भारत में किया जाता है, और यह बात विदेशी लोगों को प्रभावित करती है| सन् 2021 15 अगस्त भारत की आजादी विश्व भर में, कुछ भारत के लोगों के जरिए, तो कुछ विदेशी लोगों के जरिए, भारत की आजादी मनाई गई| यह बात हमें गर्व महसूस कराती है की, भारत देश के बाहर भी, दूसरे देशों में भारत के आजादी मनाई गई| भारत आज हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और अपनी जगह बना रहा है|

ऐसा नहीं है कि, भारत के लोगों में कमियां नहीं है, तीन गुणों से बने मनुष्य में कोई एक गुण कम या ज्यादा होता ही है| सतोगुण देश के, विश्व के और मनुष्य के कल्याण के लिए हैं, और रजोगुण स्वार्थ संबंधित है, तमोगुण मनुष्य में राक्षस उत्पन्न करता है| यह तीन गुण समस्त मनुष्यों के अंदर है, जिस गुण को जो बढ़ाता है या संतुलन बनाता है वह उस मार्ग पर जाता है| भारत समस्त लोगों को सतोगुण की ओर ले जाने की शिक्षा देने की कोशिश कर रहा है भारत कहीं पर सफल और कहीं पर असफल हुआ है| तीन गुणों से मनुष्य बनता है कभी संत, साधु ,कभी स्वार्थी, लालची, कभी राक्षस बन जाता है अच्छे गुणों से मनुष्य की सोच में विकास होता है जो देश को नई दिशा देता है और देश के साथ विश्वक का विकास और कल्याण करता है| बुरे गुणों की वृद्धि से मनुष्य में ज्ञान की कमी आती है जिसका प्रभाव उसके देश पर दिखता है देश के विकास में समस्याएं उत्पन्न होती है| यह तीनों गुण मनुष्य अपनी स्वेच्छा से घटा बढ़ा सकता है इसलिए, भारत इन तीन गुणों का ज्ञान पूरे विश्व मे फेला रहा है और मनुष्य को सही गुण का ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा दे रहा है| जिससे उसका खुद का, उसके देश का कल्याण हो | भारत में गंगा नदी हे जिसे विश्व (मेकॉन्ग) नदी के नाम से जानते हैं| भारत में पवित्र नदियां और तीर्थ स्थान है वहां एक ऊर्जा है जिसका अनुभव आप स्वयं कर सकते हैं, थोड़ी चैतन्यता के साथ कर सकते हैं| भारत के लोग में अच्छाइयां, कमियां और विश्व के समस्त मनुष्य के अंदर अच्छाइयां, बुराइयां होती है| पर भारत के लोग देश के साथ विश्व कल्याण की कामना करते हैं, यह बात इस देश के लोगों को और देश को महान बनाती है|

धन्यवाद|

Image by Siva prasad from Pixabay 

.   .   .

Discus