Photo by Fabio Comparelli on Unsplash

जीवन में क्या होना चाहिए?
जीवन में...
चेतना होनी चाहिए।
आध्यात्म होना चाहिए।
तेज एवं उत्साह होना चाहिए।
शरीर में आग,
आंखों में आनंद होना चाहिए।
पैर जमीन पर,
आँखों में आसमान होना चाहिए।
इरादों में हौसला,
कलम में धार होनी चाहिए।
ध्वनि में मिठास,
भावनाओं में करुणा होनी चाहिए।
बातों में आत्मविश्वास,
शरीर में गुणों का भंडार होना चाहिए।
सर्वोच्चो में सर्वोच्च,
मनुष्य में मानवता होनी चाहिए।
राम सा पौरुष,
कृष्ण सा धर्म होना चाहिए।

.    .    .

Discus