Mud Houses in Bengal

बंगाल में आज भी पुराने मिट्टि का घर देखने को मिल जायेंगे. क्या खास है उस घर मे? इन घरों में पारंपरिक चीजों का मेल भी नजर आता है। बांस, छप्पर और मिट्टी जैसी टिकाऊ सामग्री के साथ ये घर बेहद कलात्मक तरीके से बनाया जाता है। मिट्टी के घरों का तापमान पश्चिम बंगाल के उमस भरे गर्मियों में अधिक नहीं होता है। घर के ऊपर ताली जो मिट्टी को जलाके बनता है, वो लगता है। इसके कारण घर बहुत ठंड रहता है। घर की बनावट ऐसी है कि तपती गर्मी में भी भीतर राहत मिलती है। सर्दियों के दौरान दिन में गर्म हवा घर के अंदर जाती है, जिससे रात में कमरे गर्म और आरामदायक रहते हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में ‘अम्फान’ 'फनी' जेसे बहत बड़े बड़े तूफान आए जिससे लोगों का बहुत नुकसान भी किया। पर दिलचस्प तथ्य यह है कि ऐसी स्थिति में मिट्टी से बना हुआ कई साल पुराने घर का कुछ नहीं बिगाड़ा।

जब मैंने वहां की लोगों से घर के बारे मे पूछा तब लोगों ने बताया कि ये घर सिर्फ मिट्टी से ही बना है। आज की भाषा मे कहे तो आरसीसी बिलडिंग। लेकिन घर मे न तो ईट की जरूरत पड़ी ना ही रॉड की। एक मंजिल वाली इस इमारत का ग्राउंड फ्लोर आरसीसी फ्रेमवर्क से तैयार किया गया है, जबकि टॉप फ्लोर में मिट्टी के सहारे दीवार बनाए गये है। बांस के जरिए रूफ बनाया गया और इसके ऊपर मिट्टी से प्लास्टर किया। लकडी की खंबा ओर बांस बांधने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया।घर के अंदर लेड और अन्य केमिकल युक्त किसी भी कृत्रिम पेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

चारों तरफ साधारण लाइम वॉश का इस्तेमाल किया है। यह न सिर्फ दीवारों को सुरक्षित रखता है बल्कि घर के अंदर हवा भी आने जाने में मदद करता है। इसके अलावा यह घर के अंदर ह्यूमिडिटी को भी रेगुलेट करता है। कोलकाता जैसे शहरों में ह्यूमिडिटी और गर्मी को कंट्रोल करने के लिए इस तरह की दीवारों की जरूरत पड़ती है।

कंक्रीट के घरों से अलग मिट्टी के घरों का तापमान पश्चिम बंगाल के उमस भरे गर्मियों में अधिक नहीं होता है। घर की बनावट ऐसी है कि तपती गर्मी में भी भीतर राहत मिलती है। पहले प्रथम मंजिल तक जाने के लिए बांस का मोई इस्तेमाल किया था। आजकल ये इट से बनाकर रखा जाता है। हुगली जिले में ऐसा घर बड़ी तादाद में देखने को मिलते है। वहां के लोग कहते हैं की इस घर मे रहने का अलग ही मज़ा है।

Discus