राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1921 में किये गए असहयोग आंदोलन की 100 वी वर्षगाठ पर कैमूर में शताब्दी वर्ष के रूप में कैमूर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सदर प्रखंड के रतवार गांव में श्रधांजलि दी गयी।गांधीवादी डॉ केशव पाण्डेय शोध एवं प्रक्षिक्षण संस्थान,रतवार के तत्वावधान में रतवार गांव के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए रतवार के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पंडित गुप्तेश्वर पाण्डेय के आवास से पंचायत भवन तक ग्रामीणों के द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।
इस कार्यक्रम में बताया गया कि 100 वर्ष पहले 11 और 12 अप्रैल 1921 को असहयोग आंदोलन के संबंध में तत्कालीन शाहाबाद के भभुआ सबडिवीजन में हरिहर सिंह, हरनन्दन सिंह और पंडित गुप्तेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसकी चर्चा इतिहासकार जे एल वर्मा ने इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के अपने लेख में किया था। उक्त कार्यक्रम की याद में ही जिले में 100 वी वर्षगांठ मनाया जा रहा है। 11,12 अप्रैल के कार्यक्रम में हरिहर सिंह और गुप्तेश्वर पाण्डेय आरा जैन कॉलेज के चर्चित छात्र नेता थे।बाद में हरिहर सिंह बिहार के नवें मुख्यमंत्री बने तो पंडित गुप्तेश्वर पाण्डेय भभुआ के प्रथम विधायक और शाहाबाद जिला बोर्ड के प्रथम चैयरमैन बने।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बृज भूषण दुबे द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और रोहतास जिला में कैमूर के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ रतवार गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के भी जीवन परिचय उलेखित हैं जिनमे प्रमुख रूप से पंडित गुप्तेश्वर पाण्डेय,रामदुलारी देवी,रामबृक्ष पाण्डेय,रामाधार पाण्डेय,जगमोहन पाण्डेय,जगरूप पाण्डेय,बच्चन पाण्डेय,शोभनाथ पाण्डेय,मेघनारायन पाण्डेय देवनाथ पाण्डेय,नव रंगी देवी अनंत पाण्डेय आदि के नाम दिए गए हैं। ग्रामीणों ने इन स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा,आजादी के नारे लगाए और देशभक्ति गीत गाकर अपने सेनानियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ जयदेव पाण्डेय,राहुल नाथ पाण्डेय,लोकनाथ राम,सत्यजीत पाण्डेय,राजन पाण्डेय,रामाशीष पाल, हेमंत पाण्डेय,अनीश पाण्डेय,रामरंजन सिंह,आनंद पाण्डेय,नंदन पाण्डेय,रवि यादव,ब्रजेश पाण्डेय,दीपक पाण्डेय,जितेन्द्र यादव,आकाश पाण्डेय,संतोश साह, रितेश पाण्डेय,गणेश पाण्डेय,शिवशंकर राम,आशुतोष पाण्डेय,रामप्रवेश पाल, शत्रुघ्न यादव,आकाश यादव आदि रहें।