Photo by shreyash on Unsplash
भारत में पश्चिम का जेवर"' स्थापत्य चमत्कारों का घर गुजरात।
सोमनाथ,नागेश्वर ज्योतिर्लिग,दर्शन देते जहाँ द्वारकानाथ।
राजधानी गाँधीनगर शहर बड़ा अभिराम।
समृद्धि,सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक, जहाँ है अक्षरधाम।
"द ग्रेट रण ऑफ कच्छ " चाँदनी रात में चमकता है ।
बर्फ नहीं रेगिस्तान जिला,नमक व रेत से सजता है।
सबसे ऊँची "स्टैचू ऑफ यूनिटी" सरदार सरोवर बाँध के पास।
लोहपुरुष वल्लभभाई की प्रतिमा,दृश्य नीय नजारा आसपास ।
अरब सागर तट सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पौराणिक धार्मिक स्थल।
रजत दरवाजे,नन्दी मूर्ति,वास्तुकला, नक्काशी जटिल।
साबरमती नदी के तट पर,बसा हुआ अहमदाबाद।
झील,नदियां,मंदिर,मस्जिद वहाँ, गुजराती भोजन मिलता स्वाद।
विश्वामित्र नदी तट पर स्थित,है नगर बड़ प्रदक।
हवेलियाँ,संग्रहालय,महल,बगीचे,देखने आते दर्शक।
आश्चर्यचकित कर देने वाला भुज, पर्यटकों का आकर्षण।
आइना महल,प्राग महल,हमीरसर झील,मंदिर स्वामीनारायण।
गिरनार पर्वत की तलहटी में स्थित, जूनागढ़ शहर प्राचीन।
ऊपरकोट किला,महावत मकबरा,बौद्ध गुफाएँ,अशोक शिलालेख शालीन।
गिरनार पर्वत पर जैन मंदिर,भगवान नेमिनाथ तीर्थंकर।
पर्वत की चोटी पर बना,दत्तात्रेय जी का मंदिर।
बन्दरगाह सूरत गुजरात का, व्यवसायियों से जुड़ा हुआ नाता।
"सिल्क सिटी" "डायमंड सिटी" "फ्लाईओवर के शहर" से जाना जाता।
पाटण की पटोला साड़ी,रानी की राव जगप्रसिद्ध।
भावनगर में पालीताणा का ,भव्य जैन
मन्दिर सुप्रसिद्ध।
"मिल्क कैपिटल"आणंद शहर,नूतन पुरातन का संयोजन।
"अमूल संग्रहालय" "चॉकलेट फैक्ट्री" की ख्याति,फैली योजन योजन।
बान्धनी कला,जरी की कढ़ाई,धातु कार्य लोक प्रसिद्ध।
सबसे बड़ी विश्व रिफाइनरी,जामनगर को करती प्रसिद्ध।
भारत के सबसे स्वच्छ शहर में, राजकोट है आता।
वास्तुशिल्प,इतिहास प्रेम,उन्नति से इसका नाता।
चारों धाम में धाम एक द्वारका,जहाँ विराजे द्वारकानाथ।
रुकमणी मन्दिर,नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, और गोमती घाट।
नरसी मेहता की हुंडी भरी,मित्र सुदामा के तन्दुल खाए।
भेंट द्वारका द्वीप प्रसिद्ध,हनुमान पुत्र संग आए।
डाकोर में रणछोड़राय,बड़े ही मनमोहक दर्शन।
शेडी नदी घाट पर तुलादान,श्रद्धा से करते भक्तजन।
द्वापर युग के नायक कृष्ण,दिया गीता का ज्ञान।
सौराष्ट्र में भालका तीर्थ,भील के बाण से त्यागे प्राण।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मभूमि, समुद्र तट पर बसा पोरबंदर।
दर्शनीय मंदिर,बाँध,महल,संस्कृति को करे उजागर।
सह्याद्रि पहाड़ियों में स्थित,मनमोहक सापुतारा हिल स्टेशन।
सनसेट पॉइंट,गिर झरना, संग्रहालय,रोज गार्डन एवं लेक गार्डन।
राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में,एशियाई शेरों का संरक्षण।
लकड़बग्घा,जंगली सूअर,मगरमच्छ, हरिन,भालू का आकर्षण।
गुजराती भोजन का नाम सुन,मुँह में पानी आ जाता।
खाखरा,फाफड़ा,जलेबी,ढोकला, खाँडवी,श्रीखंड मन लुभाता।
गरबा डाले डाँडियाँ संग,नवरात्रि पर्व सुहावन।
नाना भाँति के चनिया चोली , हर नारी मनभावन।
गुजरात द्वारकाधीश की नगरी,कितना करूँ मैं वर्णन।
एक से एक चमत्कार यहाँ, प्रभु धाम नहीं साधारण।