Image by Ton W from Pixabay
भारत भूमि के कण-कण में बसे हुए भगवान।
चहूँ ओर अनुपम छटाएँ, कितना करूँ बखान।
पूरब - पश्चिम, उत्तर-दक्षिण, हर दिशा का अपना महत्त्व।
रोम-रोम में फैला उजाला, सब ओर प्रभु का प्रभुत्व।
विविधता में एकता का देश, भारतवर्ष कहलाता।
अलग-अलग संस्कृति, रीति रिवाज से, जुड़ा है सबका नाता।
धर्मनिरपेक्ष देश हमारा, कई धर्मो का समागम ।
हर धर्म की अपनी महत्ता, कोई ना किसी से कम।
भारत के पर्यटन स्थल देख, मन मंत्र मुग्ध हो जाता।
रंग बिरंगी वादियाँ, नदियाँ, कल कल झरने सरगम गाता।
कहीं समुद्र की लहरें उठती, कहीं आसमान छूते पर्वत।
हिमालय की बर्फीली अदाएं, कहीं पक्षियों की चरचराहट।
माना पृथ्वी पर कईं तरह के, आश्चर्य जनक स्थल।
हिंदुस्तान एक स्थल अनेक, चहूँ ओर जल और थल।
दिल्ली
दिल वालों का शहर, दिल्ली भारत की राजधानी।
लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम, देखने आते हैं सैलानी।
शान्ति पाना चाहे जीवन में, कमल मंदिर में आ जाएँ।
शोरगुल में रहना चाहे तो, चाँदनी चौक में आएँ।
इंडिया गेट, जामा मस्जिद, हुमायूं का मकबरा और राष्ट्रपति भवन।
राजघाट, शांति घाट, अप्पू घर, बाजार करें सरोजिनी नगर।
आगरा
सात अजूबों में एक अजूबा, आगरा का ताजमहल।
शाहजहाँ ने बनाया, स्मृति चिन्ह मुमताज महल।
सफेद रंग से बना, असीम सुंदरता का प्रतीक।
यमुना नदी के किनारे बसा, प्रेम का है यह प्रतीक।
सफेद ताजमहल जैसा सफेद, आगरा का पेठा प्रसिद्ध है।
हर जुबान पर स्वाद बढ़ाता, मिठाई विश्व प्रसिद्ध है।
जयपुर
राजा जयसिंह द्वारा निर्मित, राजस्थान की राजधानी।
"गुलाबी शहर" जयपुर नगरी, नगरों की है पटरानी।
सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, रायगढ़ किला और जल महल।
पिंक सिटी बाजार, बिरला मंदिर, देखने लायक हवा महल।
अल्बर्ट हाल म्यूजियम, गलताजी, अंबेर किला और जन्तर-मन्तर।
सेंट्रल पार्क, बापू बाजार, गोविन्द देव और भूतेश्वर मंदिर।
दार्जिलिंग
हरी भरी पहाड़ी वादियों का दृश्य, टॉय ट्रेन से देखा जाता ।
"पहाड़ियों की रानी" नाम से, दार्जिलिंग जाना जाता।
सर्वश्रेष्ठ चाय के बागान, राक गार्डन, लूप बतासियाँ।
शिवालिक लघु हिमालय में स्थित, मंत्रमुग्ध करती पहाङियाँ।
हैप्पी वैलेंटाइन एस्टेट, पद्मजा नायडू हिमालय जूलॉजिकल पार्क।
टाइगर हिल, द जापानी पीस पगोड़ा, सैंडविच पीक, और नाइटेंगल पार्क।
कन्याकुमारी
तीनों और असीमित पानी से घिरा हुआ है कन्याकुमारी।
अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी।
सूर्यास्त का नजारा, है बड़ा मन लुभावन।
दक्षिण भारतीय संस्कृति का, नजारा बड़ा है पावन।
कन्याकुमारी बीच, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, आकर्षित मूर्ति तिरुवल्लुवर।
पद्मनाभपुरम महल और दृश्यमयी भगवती अम्मन(कन्याकुमारी) मंदिर।
जम्मू-कश्मीर
स्वर्ग सी अनुभूति कराता, भारत का स्वर्ग कहा जाता।
बर्फ से ढके ऊँचे पहाड़, रंग-बिरंगे फूल प्रकृति से जुड़ता नाता।
गुलमर्ग, डल झील, सोनमर्ग, पहलगाम, लेह लद्दाख, वैष्णो देवी मंदिर।
प्रकृति के रंगों का नजारा, दिखाता है जम्मू-कश्मीर।
पेड़ पत्तों की सरसराहट, झील से पानी की गिरती लहर।
हाउस बोट, शिकारा, हसीन वादियाँ, तृप्त न होती नजर।
गोवा
दूधसागर झरने, ग्रैंड आईलैंड, डेल्टिन, रॉयल कसीनो, क्लब का मजा गोवा में।
एक ही दिन में विविध लुत्फ उठाने का, मौका मिलता गोवा में।
जल से क्रीडा प्रात:काल, सांयकाल ढलते सूर्य का दर्शन।
नाना समुद्री तट, चर्च और मंदिर, रात क्लब में पाँवों की थिरकन।
लेह-लद्दाख
बर्फ की मोटी चादरों से घिरा शहर, लद्दाख लेह की राजधानी।
मनोहारी दृश्यमयी दर्शन करने, आते हैं यहाँ सैलानी।
आल्वी, थिकसे, लामायरू मठ, आध्यात्मिकता में डुबो देता।
माउंटेनियरिंग राफ्टिंग, ट्रैकिंग, मन रोमांचित कर देता।
जास्कर घाटी, पैगोग्त्सो झील, स्पितुक गोम्पा, और हेनिय नेशनल पार्क।
खार दुगला दर्रा देखने आते, जम्मू कश्मीर के पूर्व भाग में लेह लद्दाख।
औरंगाबाद
चट्टानों से बनी गुफाएँ, अजंता - एलोरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित।
अनोखी मनमोहक गुफाएँ, पर्यटकों को करती आकर्षित।
कठिन परिश्रम से बनी मूर्तियाँ, बौद्ध धर्म को समर्पित ।
विश्व धरोहर रूप में यूनेस्को ने रखा, शिल्पकारी बड़ी है मनमोहित।
वाराणसी
धार्मिक स्थलों में एक स्थल, काशी विश्वनाथ प्रभु की वाराणसी।
दशाश्वमेध घाट, मान मंदिर घाट, मणिकर्णिका घाट और घाट असी।
सूरज डूबते ही हर शाम को, होती है गंगा माँ की आरती।
घूमते हुए आरती के दीयों से, चारों ओर रोशनी बिखर जाती।
गंगा की पवित्र धारा, भक्तजनों को देती आशीर्वाद।
मंदिर की बजती घंटियाँ, ईश्वर को दिलाती याद।
मैकलोडगंज
खूबसूरत पर्यटन स्थल, मैकलोडगंज पहाड़ों का शहर।
प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता, दलाई लामा का है जहाँ घर।
त्रिउँड में झरनो सितारों का, आनंद अनुभव कर सकते।
कांगड़ा घाटी के चाय बागान, त्रिउँड ट्रैक यात्री मजा करते।
कांगड़ा किला, भागसू झरना, दलाई लामा मंदिर परिसर।
एचपीसी स्टेडियम, नामग्याल मठ, भागसुनाथ का मंदिर।
त्रिउँड से धौल धारा पर्वत माला का, दृश्य दिखता शानदार।
कैंपिंग करने आते यहाँ, हर मौसम में पर्यटक हजार।
श्रीनगर
प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा शहर, जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर।
मुगल गार्डन, डल और नागिन झील, शिकारा से देखें नजारे इधर-उधर।
निशात और शालीमार बाग, जामा मस्जिद और मस्जिद हजरतबल।
ट्यूलिप गार्डन, मकबरा जिन-उल-दिन का, शंकराचार्य मंदिर और परी महल।
शिकारा में नौकायन और शीतल लहरें, हाउसबोट में रात्रि विश्राम ।
वास्तुकला के धार्मिक केंद्र, बड़े ही है नयनाभिराम।
अंडमान
धूप, रेत, और समुद्र तटों की, मस्ती का द्वीप अंडमान।
डाइविंग, स्नैक्लिंग, स्कूबा डाइविंग, भारत का सर्वश्रेष्ठ स्थान।
बंगाल की खाड़ी में स्थित, समुद्री तटों से है घिरा।
समुद्र जीवन संग द्वीप, तीन चौथाई वनो से हराभरा।
राधानगर, वंडूर, मर्क बे, समुद्र तट है बड़े प्रसिद्ध ।
सेल्यूलर जेल नेशनल मेमोरियल, काले पानी की सजा के लिए प्रसिद्ध।
बिनसर
पक्षी प्रेमी, प्रकृति प्रेमी, फोटोग्राफी करने बिनसर आते।
मनोरम पहाड़ियों का नजारा, जीरो पाॅइँट से देख पाते।
वनस्पतियों व जीवों की श्रृंखला के लिए जाना जाता ।
सुबह-सुबह पक्षियों की चरचराहट से, मानव मन मुग्ध हो जाता।
बिनसर के आकर्षण गांव, बड़े ही आनंददायी है।
स्थानीय लोगों से बात करना, बड़ा ही सुखदायी है।
भौंकता हिरण, हिमालयी भालू, तेंदुआ,चीता और साही पाया जाता।
मेरी वुडेन स्टेट, परी यादव पावन, बिनेश्वर मंदिर,जीरो पाॅइँट पर्यटक देखने आता।
बर्फ से ढका शहर, कैंपिंग के लिए जाना जाता।
वन्य जीव अभ्यारण जीप सफारी, घूमने में मजा आता।
कुर्ग
भारत का स्कॉटलैंड, दक्षिण का कश्मीर कहा जाता।
प्राकृतिक स्थल के लिए मशहूर, कुर्ग को पर्यटक देखने आता।
हरे-भरे जंगली ढलान,धुंध भरे पहाड़ और झरने।
चाय,कॉफी,मसाले के बागान,रंगीन दृश्य मन लुभावने।
केरल
भारत के दक्षिण भाग में स्थित केरल समुद्र पर्वतों का है संगम।
अल्लाप्पुजा बीच,कृष्णापुरम पैलेस, मरारी बीच और संग्रहालय रेवी करुणाकरन।
कुमारकोन पक्षी अभयारण्य,पुन्नमदा झील,पथिर मनल।
आकर्षक स्थान से भरपूर,अंबालाप्पुजा का श्री कृष्ण मंदिर।
कानातल
प्राकृतिक मनोरम दृश्य से सजा, हरियाली बीच बसा कानातल।
सुरकण्डा देवी मंदिर,नई टेहरी,बांध चंबा और कोडिया जंगल।
कसोल
भारत का "मिनी इजराइल" कसोल जाना जाता ।
पार्वती घाटी मध्य बसा हिल स्टेशन, शांति आनंद का दाता।
खीर गंगा चोटी,पार्वती नदी, मणिकरण साहिब गुरुद्वारा।
जरी,भुंतर,मलाला गांव,पर्यटकों से जोड़ता नाता।
कच्छ
ऐतिहासिक स्थलों में गुजरात के, कच्छ का नाम आता।
"विजय विलास पैलेस "प्रसिद्ध स्थल माना जाता।
लाल बलुआ पत्थर की नक्काशी से, निर्मित यह महल है।
शानदार राजशाही दृश्य, निज रखता समुद्री तट है।
बीरबीलिंग
हिमाचल प्रदेश का गांव बीरबीलिंग, धौलाधार गिरी की तलहटी में स्थित।
सुहाना मौसम, देवदार के जंगल, झरने, जहाँ गहरा प्रभाव है तिब्बत।
बैजनाथ शिव मंदिर, चामुण्डा देवी मंदिर, अहजू किला और बीलिंग घाटी।
पैराग्लाइडिंग, बौद्ध मठ के भिक्षु, शान्त मठ और तिब्बती शरणार्थी।
असम
बिहू नृत्य, पुरातत्व स्थलों,चाय बागानों के लिए असम जाना जाता। संस्कृति के रंगों से भरपूर,कामाख्या मंदिर से प्रसिद्ध पाता।
हृषीकेश
योग की विश्व राजधानी रूप में, धार्मिक स्थल ऋषिकेश का नाम आता।
नीलकंठ शिव मंदिर, परमार्थ निकेतन, शाम को गंगा आरती में मजा आता।
शिवपुरी रिवर राफ्टिंग पॉइंट, लक्ष्मण झूला और राम झूला।
प्रतिष्ठित मंदिर और प्राकृतिक दृश्य, मानव देखा कभी ना भूला।
शिमला
ब्रिटिश काल की वास्तुकला, लुभावनी राजसी चोटियों के संग।
लोकप्रिय पहाड़ी शहरों में एक, शिमला की अपनी छटा और रंग।
बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत परिदृश्य का प्रदेश ।
अन्तहीन पर्यटन स्थलों में, है हिमाचल का शिमला देश ।
तीर्थनघाटी
हिमाचल के कुल्लू जिलेमे, तीर्थन घाटी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।
शांत वातावरण, समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य भव्य।
जिमकार्बेट
जिम कॉर्बेट दार्शनिक स्थल, बाघ दर्शन के लिए प्रसिद्ध।
भारत का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यान, फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध।
मनाली
प्रकृति ,शांति और रोमांचक स्थल, बर्फ से ढके पहाड़ों बीच बसा मनाली शहर ।
भृगु झील, रोहतांग दर्रा, सोलन घाटी और हिडिंबा देवी मंदिर।
पीर पंजाल, धौलाधार पर्वत मालाएँ, पर्यटकों का आकर्षण।
व्यास नदी तट पर स्थित, हनीमून, बैक पैकिंग, रिसोर्ट का है चित्रण।
उदयपुर
झीलों का शहर उदयपुर, "पूर्व का वेनिस"माना जाता।
पिछोला झील, फतेहसागर झील, उद्यानों की अनुपम सुंदरता।
बागोर की हवेली, सिटी पैलेस, और जगदीश मंदिर।
सहेलियों की बाड़ी, प्रताप स्मारक, गणगौर घाट और जगदंबा मंदिर।
"राजस्थान का कश्मीर", पदवी उदयपुर पाता।
नौकायन, ट्रैकिंग, दर्शनीय स्थलों से जुड़ा पर्यटकों का नाता।
औली
"भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड" नाम औली को दिया जाता।
विष्णु प्रयाग, कुआरी पास, ट्रैक,पेगार चुल्ल पीक देखने पर्यटक आता।
श्री हेमकूट साहब, गोर्सन बुग्याल, और मंदिर कल्पेश्वर।
सर्वश्रेष्ठ स्कीईंग स्थान, प्रकृति का परमेश्वर।
मैसूर
बोडयर्स के इतिहास का पता लगाने, यात्री मैसूर आता।
ऊँची चामुण्डी पहाड़ियाँ, रेशमी साड़ियों का दाता।
उत्तर कर्नाटक का सांस्कृतिक केंद्र, भारत का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर। वृंदावन गार्डन, मैसूर पैलेस, करणजी झील और चामुंडेश्वरी मंदिर।
फूलों की घाटी
उत्तराखंड में फूलों की घाटी, तीन सौ फूलों की प्रजातियों से सज्जित। प्राकृतिक दर्शनीय स्थल, यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित।
धनोल्टी
गढ़वाल हिमालय में बसा धनोल्टी, एकान्त प्रेमियों का उत्कृष्ट स्थान। विचित्र पहाङ, शान्त मंदिर, शानदार किलो का स्थान।
मुम्बई
"गेटवे ऑफ इंडिया", कमला नेहरू पार्क, एलीफेंट गुफाएँ, सिद्धिविनायक मंदिर।
वर्ली किला, मरीन ड्राइव, कनेरी गुफाएँ, एस्सेल वर्ल्ड, राजाबाई क्लॉक टावर।
अरब सागर किनारे बसा, भारत का शहर मुम्बई।
समुद्री तट, मनोरंजन पार्कों से सजा, सौहार्द्रपूर्ण कहलाता "आमची मुम्बई"
कोलकाता
महलों का शहर कोलकाता, पर्यटकों का आकर्षण।
शॉपिंग सड़के, मनोरंजक पार्क, स्वादिष्ट भोजनालय का आकर्षण।
प्राचीन विश्वविद्यालय, ब्रिटिश ईमारते, विशाल उद्यान, आगंतुकों को आनंद देने वाले
स्थान।
विक्टोरिया मेमोरियल,तारामंडल, दक्षिणेश्वर काली मंदिर।
औद्योगिक-प्रौद्योगिक संग्रहालय, कालीघाट में काली मंदिर।
मेघालय
हरियाली-पहाड़ों से घिरा, खूबसूरत शहर मेघालय।
जैव विविधता, घने जंगल, मेघो का है आलय
खासी हिल्स, शिलांग व्यू प्वाइंट, वाह उमगोर नदी, सेवेन सिस्टर्स फॉल्स।
उमियाम झील, नोहकलाइ फॉल्स, खासी और एलिफेंट फॉल्स।
सिक्किम
अद्भुत स्थान, अद्भुत लोगों से भरा है सिक्किम।
नाटकीय परिदृश्य की भूमि, भारत के उत्तर में सिक्किम।
कंचनजंगा झरना,सिंगशोर ब्रिज, नाथुला,खेले एपलरी झील।
हनुमान टाॅक, रूमटेक मठ, फोडोग मठ, त्सोमगो झील।
राबंगला का बुध्दपार्क, गंगटोक में तीस्ता नदी।
बौद्ध धर्म का रहस्य सार जानने में, लग जाती कईं सदी
जैसलमेर
गोल्डन सिटी जैसलमेर ,रेगिस्तान के थार क्षेत्र में स्थित।
राजस्थान की रंगीन संस्कृति, मखमली रेत के टीलों से सज्जित।
दन्तकथाओं और सपनों का शहर, टीलों की सैर, ऊँट सफारी के लिए प्रसिद्ध।
पीले रंग के बलुआ पत्थरो की हवेलियाँ, भारत भर में सुप्रसिद्ध।
जोधपुर
राजस्थान का नीला शहर, जोधपुर जाना जाता।
मेहरान गढ़ किले से,नीले रंग से रंगा शहर देखा जाता।
उम्मेद भवन, महल, बालसमंद झील, मंडोर गार्डन और जसवंत थड़ा।
पत्थरों से बने फुटपाथ की महिमा, देखता पर्यटक खडा।
पराशर झील
धौल धारा पर्वतमाला और घने देवदार जंगलों से, घिरा है पराशर झील।
ऋषि पाराशर को समर्पित, हिमाचल की है प्राकृतिक झील।
झील मध्य तैरता हुआ, एक द्वीप नजर है आता।
झील किनारो के मनोरम दृश्य, रात को मन लुभाता।
मुक्तेश्वर
महादेव की नगरी मुक्तेश्वर मे, पर्वत मालाओं के नजारे जन-जन प्रिय।
राॅक क्लाइबिंग और रैंकिंग, साहसिक खेल है लोकप्रिय।
फलों के बगीचे, शंकुधारी वन, घुमावदार घास के मैदान।
झरनों और मंदिरों का, लोकप्रिय है यह स्थान।
चेरापूँजी
पृथ्वी का स्वर्ग चेरापूँजी, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर।
धुँधले पहाड़, जंगल, गुफाएँ, समृद्ध वनस्पतियाँ, जीव प्रचुर।
बादलों का आलय, नमी की जगह, स्वदेशी विदेशी संस्कृति का घर।
बारिश और पहाड़ी झरने, नदियों को देते है भर।
डलहौजी
हिमाचल का लोकप्रिय हिल स्टेशन, प्राकृतिक सुंदरता में अनुपम।
शांत वातावरण, सुखद जलवायु, डलहौजी पर्यटकों का आकर्षण।
शानदार पहाड़ी दृश्य, हरियाली, नदियाँ तेज़ यहाँ बहती।
ब्रिटिश की ग्रीष्मकालीन राजधानी, मन को आनन्दित करती।
हम्पी
तुंगभद्रा नदी पर स्थित हम्पी, ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता।
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कर्नाटक में, भारत की शान बढ़ाता।
जबलपुर
मध्य प्रदेश राज्य में स्थित जबलपुर, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।
पहाड़ की चोटी पर स्थित किला, नाम है जिसका महल।
झील मध्य स्थित जैन मंदिर, नाम है हनुमंतल।
रानी दुर्गावती संग्रहालय,मूर्तियों का प्रदर्शन स्थल।
मथुरा
उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि मथुरा, श्री कृष्ण ने कारागार में जन्म लिया। भक्ति मुक्ति की दाता नगरी, यमुना किनारे श्री कृष्ण ने गोपियों संग रास किया।
हैदराबाद
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, नवाबों का शहर कहलाता।
रामोजी फिल्म सिटी, चारमीनार, गोलकुंडा, सालारजंग के लिए जाना जाता।
अमृतसर
सिक्खों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अमृतसर, जहाँ लोकप्रिय स्वर्ण मंदिर।
जलियाँवाला बाग, अकाल तख्त, रंजीत संग्रहालय और दुर्गियाना मंदिर।
ओडीशा
भारत की विरासत और सांस्कृतिक रूप में, समृद्ध राज्य ओड़ीशा है।
समुद्री तटों, बायोस्फियर रिज़र्व, मंदिर और संग्रहालयों का स्थल है।
पुरी में जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर।
चिल्का झील, नंदनकानन, पुरी बीच, कोर्णाक सूर्य मंदिर।
महाबलीपुरम
तमिलनाडु राज्य में स्थित, खूबसूरत शहर महाबलीपुरम।
समुद्रतटीय मंदिरों का शहर, स्थापत्य शैलीऔर पल्लव कला के कराता दर्शन।
मगरमच्छ बैंक, शोर मंदिर, समुद्री तट, पर्यटकों का मनमोहते जाए।
पाँच रथ, अर्जुन तपस्या, आलमपराई किला, बाघ की गुफाएँ।
विशाखापट्टनम
प्राकृतिक बन्दरगाह विशाखापट्टनम, सूर्योदय व सूर्यास्त के सुंदर दर्शन पाते।
समुद्री तट पर टट्टू की सवारी करने, पर्यटक यहाँ आते।
खूबसूरत रामकृष्ण समुद्री तट, शांत स्वच्छ विकल्प है।
अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से भरा, वाराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर है।
ऊटी
पहाड़ों की रानी ऊटी, प्राकृतिक सुंदरता से हरी भरी।
पर्यटकों को आकर्षित करती, टॉय ट्रेन की सवारी।
कामराज सागर बाँध, ऊटी झील, डॉल्फिन की नाक, थ्रेड गार्डन।
कलहटीफाल्स, डोडा पीक, बोटैनिकल गार्डन, रोज़ गार्डन।
विशालकाय देश हमारा, हर धर्म का संरक्षक।
वीर-वीराँगनाएँ, साधु-संत, बने हैं पथ प्रदर्शक।
प्रकृति की निराली छटाएँ, पग-पग बाहें फैलाये खड़ी है।
गागर में सागर भर जाए, भारत भूमि बहुत बड़ी है।
समुद्र की स्याही बना लूँ,कागज
बनाऊँ आकाश,
पूर्ण विवरण लिख न सकूँ जन्मभूमि का, पा जाऊँगी जीवन अवकाश।