Image by frankspandl from Pixabay
परिश्रम किसानों का
त्याग जवानों का
सतीत्व सतियों का
तेज तपस्वियों का
जौहर वीरांगनाओं का
प्यार पति पत्नी का
कथा महाभारत ,रामायण की
गाथा वेद पुराणों की
ग्यान गीता की
ध्यान परमात्मा का
वादियाँ हिमालय की
पानी नदियों का
पूजा देवी - देवताओं की
उत्सव हर त्योहारों का
आवभगत मेहमानों की
पहचान है यह भारत की