धरती का स्वर्ग जम्मू-कश्मीर, हिमालय की गोद में बसा हुआ है। भारत वासियों का ह्रदय,देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ है।
तवी नदी के मनमोहक किनारों पर स्थित,जम्मू मंदिरों की नगरी कहलाता।
माँ वैष्णो देवी दर्शन हेतु,दर्शनार्थी जम्मू होकर जाता ।
कश्मीर राज्य का मुख्य प्रवेश द्वार, जम्मू पर्वतारोहण के लिए लोकप्रिय।
कश्मीर घाटी की सुरम्य घाटियाँ, आकर्षक,मनमोहन,जन-जन प्रिय।
कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू,देशी-विदेशी पर्यटकों का आकर्षण।
मानसर एवं सुरिनसर झीलों में ,पुराने महल देखने करते नौकायन ।
जम्मू में रघुनाथ मंदिर,सोने की पत्तियों -चद्दरों से सुसज्जित।
देवी देवताओं की कलात्मक मूर्तियाँ, भव्य आकर्षक और उर्जित।
सब इमारतों से ऊँचा,रणबीरेश्वर मंदिर,भगवान शिव को है समर्पित ।
पत्थर की पट्टी पर प्रहत शिवलिंग, भक्त करते जीवन अर्पित ।
कलाकृति का बेजोड़ नमूना,राजाओं के महल मुबारक मंडी में सज्जित।
डोगरा आर्ट गैलरी की पहाडीकला व चित्रकला,सचिवालय में है संग्रहित।
पीर खों प्राकृतिक सुंदरता लिए,शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है।
अमर महल म्यूज़ियम पुस्तकालय व शाही चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है।
बाहु किला के काली मंदिर में,भक्तों का ताँता लगा रहता है।
बग बाहु उद्यान पिकनिक स्थल से, पूरा जम्मू देखा जा सकता है।
प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, पटनीटॉप विश्व प्रसिद्ध स्थल है।
स्कीईंग का आनन्द उठाने,आते यहाँ पर्यटक दल है।
झील के कारण प्रसिद्ध सरासर,चीङ के पेड़ों से घिरा हुआ है।
पैराग्लाइडिंग और गोल्फ खेलने की, यहाँ बड़ी सुविधा है।
पर्यटकों को करता आकर्षित,सुद्ध महादेव,मनोहारी दृश्यों वाला स्थल।
शिव पार्वती के जीवन से जुड़ी कथाएँ, मानतलाई रमणीक स्थल।
माता वैष्णो देवी का मंदिर,भारत का पवित्र धार्मिक स्थल है।
त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित,दर्शन करने दर्शनार्थी आते पैदल हैं।
वैष्णो माता की गुफा है जहाँ,कटरा नाम से जाना जाता।
धार्मिक और पर्यटन स्थल,कटरा की खूबसूरती बढ़ाता।
सुंदर वसुधा की पहाड़ियों पर, हरे-भरे घास के मैदान,
स्नोफाॅल,हनीमून,फिल्म शूटिंग के लिए,मन लुभावना है ये जहान।
बर्फ से ढका रहता सर्दियों में,ट्रैकिंग,स्कीईंग,माऊँट बाईकिंग खेला जाता।
रोमांचक रोमांच की तलाश में, पर्यटक गुलमर्ग है आता।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर,कश्मीर के हृदय बसा है।
झेलम नदी के तट पर स्थित,डल और नगीन झील से सजा है।
स्वर्ग से सुंदर नजारा,डल झील के शिकारा से देखा जाता।
चारों ओर पहाड़ियों से घिरा झील, स्वच्छ जल में सब नजर आता।
शालीमार बाग की सुंदरता में,चिनार पेङ चार चाँद लगाते।
निशांत बाग सजा फूलों से,मानव मन को खींचे जाते।
शंकराचार्य मंदिर,मुगल गार्डन,डॉनी कम राष्ट्रीय उद्यान।
पहाड़ों के गोद में बसा,शिकार करने आते थे राजा-महाराजा दचीगाम।
विशाल पर्वत की चोटियाँ,मनमोहक झरनों का आकर्षण।
खूबसूरत झीलों के नजारे देखने,लेह- लद्दाख आते दर्शक गण।
रहस्यों को समेटे हुए,लद्दाख की तिरंगी धरती।
सफेद बर्फ से झाँकती पहाड़ियों की परछाइयाँ,काली जमीन प्रस्तुत करती।
फूलों की घाटियों के संग,लामाओं की कतारें हैं।
लगता जैसे स्वर्ग लोक की परियाँ भूलोक में उतारे हैं।
चीन और पाकिस्तान से घिरा, पर्वतारोहण का प्रदेश।
कई जातियों,संस्कृतियों,भाषाओं का है यहाँ समावेश।
मन की शांति पाने यात्री,यूसमर्ग है आते।
साक्षात स्वर्ग का दर्शन कर,और नहीं कुछ चाहते।
कुप वाड़ा में लोलाब घाटी,प्राकृतिक नजारों से सज्जित है।
स्कीईंग करने आते यात्री पुलवामा, प्राचीन मंदिरों से सुसज्जित है।
राजा गुलाब सिंह का तिलक स्थान, चुनाव नदी पर स्थित अखनूर।
प्राचीन इतिहास और राजकिलो संग, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर।
मांडा चिड़ियाघर जम्मू का,बङा खूबसूरत और आकर्षित,
रामनगर तीर्थ स्थल ,पुराने किलो से सुसज्जित।
सिंधु नदी की घाटी में बसा सोनमर्ग, जम्मू का प्रसिद्ध पर्वतीय भ्रमण स्थान।
चारों और प्रकृति का नजारा, ट्रैकिंग प्रारंभ होने का स्थान।
अमरनाथ का प्रवेश द्वार पहलगाम केसर की खेती के लिए जाना जाता।
घुड सवारी और गोल्फ फिशिंग का, पर्यटक लुत्फ उठाता।
सिंधु नदी के तट पर स्थित खूबसूरत घाटी,बाल घाटी नाम से जानी जाती।
अमरनाथ जाने का एक और रास्ता, ट्रैकिंग प्रेमियों को पसंद आती।
सबसे सुंदर,विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा में ,शिव ने पार्वती को सुनाई अमर कथा है।
बर्फ से प्रतिवर्ष बनता शिवलिंग,भक्तों को दर्शन करने की आस्था है।
प्रकृति का नजारा"मिनी कश्मीर"डोडा,साहसिक यात्रा का आकर्षण।
बेताब घाटी प्रकृति और शांति का है मिश्रण।
एशिया की सबसे बड़ी स्वच्छ झील है कश्मीर में।
स्वर्ग तो देखा नहीं,स्वर्ग सा नजारा कश्मीर में।
बादाम,अखरोट,चेरी,बासमती चावल, राजमा और कालीन।
बेंत से बना सामान और सिल्क मिलता शालीन।
पशमीना शॉल और कम्बल,बड़े नरम गरम मन लुभाते।
कश्मीरी गहने,पोशाक सामग्री,हर नारी मन भाते।
मोदक,पुलाव,दमआलू,कश्मीरी बैंगन,राजमा,मोमो और चाय।
यखनी,लैबकरी,लयादेर,थुकपा,मात्स् चांड,खम्बीर मन ललचाय।
कश्मीर में पुरुषों-महिलाओं का पहनावा "फेरन" नाम से प्रसिद्ध है। बादाम से बनी कहवा,चाय कॉफी से ज्यादा प्रचलित है।