ज्ञान की सरिता, भगवत गीता
श्री कृष्ण के, मुख्य वाक्य है गीता
सब ग्रंथों का सार है गीता
संपूर्ण ज्ञान का आधार है गीता
साहित्य की नींव है गीता
सब वेदों का तत्व है गीता
सब धर्मों में व्याप्त है गीता
चरित्र निर्माण का जरिया गीता
अर्जुन के माध्यम से सुनाई गीता
विराट रूप दर्शन कराई गीता
जीवन का सुख- सागर गीता
नित्य करें, पाठ हम गीता
प्रभु शरण में आओ, ज्ञान देती गीता
सब पापों का नाश, कर देती गीता
सर्वश्रेष्ठ धर्म अपना, सिखाती गीता
शरणागत को मोक्ष, दिलाती गीता

.    .    .

Discus