चंदा मामा के घर सकुशल पहुंचा विक्रम
अब सूरज दादा के घर आदित्य ने जाने की करली तैयारी,
मामा की धरती से खोज खबर निकालने की कोशिश है जारी,
भारत माता के लाल पहुंचेंगे अनंत अंतरिक्ष में बारी बारी,
देंगे मानवता को नया ज्ञान विश्व में होगा
जय हिंद का गुणगान
हमारे वैज्ञानिक नए नए सफल प्रयासों से
नया स्थान बनाएंगे
कर कीर्तिमान स्थापित भारत को विश्व गुरु बनाएंगे
सभी भारतवासी इस उपलब्धि को देख कितने खुश हो जायेंगे।
जलने वाले जलते रहेंगे हम आगे बढ़ते ही जायेंगे।