Image by Mystic Art Design from Pixabay 

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार।
एक दिन में भी करूंगा सपना साकार।।
मैं भी सेना में जाऊंगा,
दुश्मन को सबक सिखाऊंगा,
करूंगा भारत माता की रक्षा,
अपना फर्ज निभाऊंगा ,
सरहद की रक्षा खातिर,
हंसते हंसते देश के काम आऊंगा,
झुकने न दूंगा कभी मस्तक मां भारती का
जल ,थल और नभ में तिरंगा फहराउंगा
देश के लिए प्राण भी न्यौछावर कर जाऊंगा
ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार।
एक दिन में भी करूंगा सपना साकार।।

.    .    .

Discus