Image by jorono from Pixabay
हमारा तिरंगा प्यारा
बचपन में जो बात नानी ने सिखाई
तिरंगे की कहानी विस्तार से बताई
रंग केसरिया प्रतीक वीरता और शौर्य का
रंग सफेद बताता है शांति और सद्भाव का
रंग हरा बताता है हरियाली और समृद्धि का
चक्र बताता है एकता, अंखंडता, सद्भाव का
आसमान पर लहराए तिरंगा प्यारा
कितना सुंदरतम लगता है ये नजारा
हर भारतवासी का गौरव और सम्मान है।
इस बार का आजादी का महोत्सव कुछ खास है
हर घर तिरंगा फहराये, अमृत महोत्सव पास है।
अपने घर, दफ्तर, प्रतिष्ठान में भी तिरंगा फहराना है
हमारी एकता, अखंडता, समृद्धि, अहिंसा, विकास को विश्व को दिखाना है।
स्वतंत्रता सेनानियो को याद करे,
उनकी वीरता के किस्से दुनिया को बताना है।
नभ, जल, थल पर तिरंगा हमारा
जय हिंद, वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंजे जग सारा।