Image by Murthy SN from Pixabay 

वंदे मातरम गूंजे वसुधा पर
घाटी से लेकर सागर तक
पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिम तक
चारो ओर लहराए तिरंगा प्यारा
तन मन धन जिस पर कुर्बान
वो प्यारा हिंदुस्तान देश हमारा
वो प्यारा हिंदुस्तान देश हमारा
अंखंडता , संप्रभुता की पहचान
सवर्धर्मो सर्वोवर्गो का सम्मान
तप, त्याग तपस्या की भूमि महान
भक्ति शक्ति , वीरता और बलिदान
सर्वे भवन्तु सुखिन के आदर्शो का अपनाता
वो प्यारा हिंदुस्तान देश हमारा
वो प्यारा हिंदुस्तान देश हमारा
जहा सीमा पर डटे प्रहरी सीना तान
नभ , जल थल में होता जिनका गुणगान
खेतो में मेहनत करते धरा के लाल
ऐतिहासिक गौरव गाथा गाता स्वनिम युग प्रधान
कितना प्यारा देश हमारा

.    .    .

Discus