Image by SUMITKUMAR SAHARE from Pixabay
आया पावन पुनीत नवरात्रि का पर्व प्यारा
मां भगवती की आराधना में सम्मिलित है जग सारा
सभी मां शारदे की सेवा में नौ दिन बिताते
मां दुर्गा की उपासना कर , स्वाथ्य, समृद्धि, शांति की दुआ पाते ।
नव दुर्गा के नौ रूपों का पूजन कर
अपना जीवन को सफल बनाते।
देवी भगवती की कृपा बनी रहे ,
मां दुर्गा से यह आशीर्वाद पाते ,
नौ दिन तक गरबा और डांडिया खेल
नवरात्रि हर्षोल्लास से मानते
बाल कन्याओं को प्यार से भोजन करवाकर
अपनी आस्था दिखाते और खुश हो जाते
महिलाओं के प्रति आदर सम्मान का आया पर्व न्यारा।
आया पावन पुनीत नवरात्रि का पर्व प्यारा।।