Photo by Alice Donovan Rouse on Unsplash
हर सुबह आती है ऐसी
जीवन में कुछ विश्वास लिए
प्रेरित करती है मन को
आगे बढ़ने के लिए
आत्मविश्वास यदि है मन में
आगे बढ़ पाएंगे।
नील गगन के उच्च शिखर को,
अपनी उड़ान से नाप पाएंगे,
संकट कितने ही गहरे हो,
दृढ़ इच्छाशक्ति से ही मिटा पाएंगे।
हर सुबह आती है ऐसी
जीवन में कुछ विश्वास लिए।
प्रेरित करती है मन को
आगे बढ़ने के लिए।।