Image by Avinash Mishra from Pixabay 

देश मेरा बदल रहा है
मिल कर हम ने प्रयास किया जो, प्रयास वो सफल रहा है।

हर दिन थी एक नई चुनौती, हर दिन था एक नया इम्तिहान
पर हर मुश्किल को पार कर, बस लेनी थी एक नई उड़ान।
एक नहीं मसले थें अनेक, किया पूरा सबका समाधान
हर अवरोध को पार कर, दिया देश को वैश्विक पहचान।

आत्म निर्भर भारत को बनाया, युवा शक्ति का परचम फहराया।
मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया, का नारा हर घर में गूंजवाया।
आतंकियों का किया सफाया, स्ट्राइक कर देश का जोश बढ़ाया।
लड़ना और जीतना हम भी जानते हैं, तीव्र ध्वनि से ये कह सुनाया।
देख राष्ट्र की हर प्रगति, मेरा तिरंगा थोड़ा और मुस्कुराया।

ब्रह्मोस हो या चन्द्रयान, स्वास्थ्य हो या विज्ञान
मेहनत और दृढ़ निश्चय से, हर क्षेत्र में लोहा मनवाया। 
कोरोना के महा दैत्य से डट कर हम लड़ते रहें
विश्व स्तर पर टिकाकरण का‌ अलग ही एक रिकॉर्ड बनाया।
कितनी सारी योजनाएं, कितनी सारी संरचनाएं
आश्वासन का हाथ मिला तो हर नागरिक सक्षम बन पाया।

ओलंपिक में खेलों के मेडल हम न‌ भूल पाएंगे 
प्रेरणा ले हरदम हम आगे ही बढ़ते जाएंगे।
पूरे देश ने जो ठान लिया, वो तीन रंग ही संपूर्ण जगत में लहराएंगे।
साथ मिलकर जो चलें, हर मुश्किल से हम जीत जाएंगे

ये ही तो वो सारी बातें हैं, जिसे मेरे हृदय ने हर बार कहा है
मिल कर हम ने प्रयास किया जो, प्रयास वो सफल रहा है
देश मेरा बदल रहा है।

.    .    .

Discus