Photo by Gantas Vaičiulėnas on Unsplash

समय बदल जाता है|
फिर बस खामियाजे में पूरी जिंदगी बसये होती है|
वक्त तो सिर्फ जरिया है समय को बदलने का|
असलियत सिर्फ मौत पर जाकर खत्म होती है ||
ना दरकार होती है|
ना तकरार होती है|
मोहब्बत भी उस वक्त बेशुमार होती है|
जब सामने हो मौत की घड़ी तो मन्नतें भी हजार होती है||
वक्त तो सिर्फ जरिया है समय को बदलने का|
असलियत सिर्फ मौत पर जाकर खत्म होती है ||
यादें भी बार बार आती है|
ये रह गया वो रह गया कह सताती है|
कोई छोड़ गया अब उसका भी ना मलाल है|
बस अब जा रहे हैं इसका ही हिसाब है||
वक्त तो सिर्फ जरिया है समय को बदलने का|
असलियत सिर्फ मौत पर जाकर खत्म होती है ||
कोई अपनापन जताता है|
कोई दुख में छोड़ जाता है|
जाते वक्त इंसान को सब याद आता है|
पर गम रहे भी तो किस बात का|
जाते पर थोड़े ही कोई अपना रह जाता है||
वक्त तो सिर्फ जरिया है समय को बदलने का|
असलियत सिर्फ मौत पर जाकर खत्म होती है ||

.    .    .

Discus