Image by Gemini

ओजस्वी वक्ता अटल बिहारी,
कवि हृदय, साहित्य विहारी,
रग में देशभक्ति की चिंगारी,
माँ भारती के सतत् पुजारी !!

बालक संघ से भगवाधारी,
जनसंघ के वो बने प्रभारी,
अनुशासित, स्वयं में खुद्दारी,
राजनीति की दशा सुधारी !!

अटूट निर्णय धनी अटल बिहारी,
कद्दावर नेता, भाजपा पालनहारी,
श्रेष्ठ सांसद, सर्वदल के सत्कारी,
चिंतक, विचारक, प्रणेता रहे भारी !!

त्याग, तपस्या, संघर्ष उनकी सवारी,
लोकप्रियता की अज़ब बलिहारी,
कमल फूल के प्रथम वे कृष्ण मुरारी,
तपे आग के हुँकारे थे अटल बिहारी !

राजनीति के संघर्षों के वो अवध बिहारी,
संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी जोड़ी अटल बिहारी,
पोखरण परमाणु परीक्षण जोड़े अटल बिहारी,
अमेरिका को घुटने पर लाए अटल बिहारी !!

अटल सत्य, अटूट शक्ति थे अटल बिहारी,
कारगिल के विजय मंत्र थे अटल बिहारी,
पाक के काल, महाकाल थे अटल बिहारी,
भारत विशाल, देश के ढाल थे अटल बिहारी !!

डॉ. श्यामा प्रसाद के सच्चे शिष्य थे अटल बिहारी,
आडवाणी जी के परम मित्र थे अटल बिहारी,
भारत की जनता के नेता विचित्र थे अटल बिहारी,
"भारत रत्न" चलचित्र सुशोभित अटल बिहारी !!

राम राज्य के शिखर पुरुष थे अटल बिहारी,
सर्वधर्म समभाव, सर्वमान्य थे अटल बिहारी,
लोकतंत्र के नेता अब तक सबसे भारी,
प्रधानमंत्री- संसद गरिमा वाजपेयी अटल बिहारी !!

.    .    .

Discus