Image by Brian Penny from Pixabay

खुद स्वीकारा पाकिस्तान ने बातें यह,
प्रायोजित आतंकवाद का अपना सह,
भारत हमले में गया आतंकी किला ढह,
आपरेशन सिंदूर से हिंदुस्तान ने किया फतह !!
अब होगा सिंधु नदी का पानी बंद,
हो गई है पाकिस्तान की बोलती बंद
जिनकी सांसे हुई खुद ब खुद ही बंद,
कहता है भारत की सांस करूँगा बंद !
रखा है परमाणु बम का काठ गोदाम,
उछल-कूद धमकी उसके युद्ध अंजाम,
भारत की ताकत दहशत मे पाक आवाम ,
भारत ने भी भेज दिया है युद्ध पैग़ाम !!
भारत मिसाइल ने मिट्टी मिलाया
आतंकिस्तान ,
भय मे कराहता गिड़गिड़ा रहा वो युद्ध विराम,
भारत के सैन्य पराक्रम से पाकियों मे है कोहराम,
आपरेशन सिंदूर के सटीक प्रहार पर सेना को सलाम !!
आपरेशन सिंदूर के बाद टूटेगा पाकिस्तान,
आधा टूटकर बन जायेगा बलूचिस्तान,
आधा और टूटेगा बनेगा सिंधिस्तान,
पी.ओ.के. स्वयं घोषित होगा हिंदुस्तान !!
बचे पाक को कब्जे लेगा तालीबान,
दुनिया में कटोरा ले नाचेगा पाकिस्तान,
राम राम चिल्लाता भीख मांगेगा पाक आवाम,
गर्व करेगा भारत, जय जय हिंदुस्तान !!

.    .    .

Discus