image by wikipeida.com

कलकत्ता में जन्म लिए प्रतिभाशाली नरेंद्र नाथ जी दत्त,
माता भुवनेश्वरी, पिता प्रसिद्ध वकील विश्वनाथ दत्त,
12 जनवरी 1863 मालूम है, जन्म वर्ष शुभ मुहूर्त का वक्त,
शिक्षा-ज्ञान से अभिभूत होकर बने माँ काली के परम भक्त !

प्रेसीडेंसी कॉलेज व स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पाए शिक्षा,
गुरु रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बन पाए अध्यात्म में दीक्षा,
अध्यात्म गुरु, दार्शनिक व समाज सुधारक बन दिए बड़ी परीक्षा,
रामकृष्ण मिशन स्थापित कर समाज सेवा, अध्यात्म विकास की इच्छा !!!

सन 1893 में भारत के प्रतिनिधि बन शिकागो में की समीक्षा,
विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति व वेदांत दर्शन की दी शिक्षा,
विवेकानंद चिंतन से दुनिया को वेदांत दर्शन की पूर्ण हुई प्रतीक्षा,
12 जनवरी घोषित किया "राष्ट्रीय युवा दिवस" सरकार की यही शुभेक्षा !!

रामकृष्ण मिशन, बेलुड मठ गुरु को किए समर्पित,
व्याख्यान-प्रभावित स्वामी विवेकानंद नाम है अर्जित,
वेद, उपनिषद, भागवत गीता, रामायण, पुराण ध्यान में अर्पित,
गर्व से कहो हम हिंदू हैं, पद्धति हिंदुत्व संस्कृति है सार गर्भित !!

.    .    .

Discus