उत्तर प्रदेश, अलीगढ़, मढौली था जन्म स्थान, सीता देवी माता थीं, पिता तेजपाल किसान, शिक्षक का जीवन जिए, बने संघ पहचान, राजनीति के अमर पुरुष का रामलला में जान !!
संघ, जनसंघ, भाजपा की पकड़े रहे कमान,
राजनीति के प्रतिपक्ष नेता से सत्ताधारी शान,
धारदार आवाज़ उठाते फूँक दें मुर्दों में भी जान,
उत्तर प्रदेश में राजनीति के धूमकेतु सा ध्यान !!
त्याग, तपस्या, संघर्ष के प्रतिमूर्ति को कभी न रहा गुमान,
ज़मीनी पकड़ रख, जन-जन के खातिर रखते न अभिमान,
आंदोलन संघर्ष से डरती सरकारें करतीं त्राहिमाम्,
समझौतावादी नहीं थे वो, न झुकाते स्वाभिमान !!
चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक वो बड़े महान,
कई हजार छात्रों को दिशा दिए और दिया दिव्य ज्ञान,
मुख्यमंत्री बन जाऊँगा—इससे बिल्कुल ही थे अंजान,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, शोभित है गुणगान !!
'जो कहा सो किया' बाबरी विध्वंस हुई, खड़े रामलला हैं आज,
ठोकर मारे सत्तासुख को, फेंका ताज और राज,
रामलला की खातिर कुर्बान हैं सौ-सौ ऐसे ताज,
रामराज्य लाऊँगा एक दिन, जनता को दी आवाज़ !!
कल्याण सिंह कल्याण करो—मंदिर का निर्माण करो, ऐसी थी गूंज,
गर्भगृह पर मंदिर हो, जनविश्वास बने, कल्याण सिंह शक्तिपुंज,
अमर इतिहास रहेगा युग "महापुरुष कल्याण" रामभक्तों के ज्योतिपुंज,
हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह थे हिंदुत्व के प्रेरणा कुंज !!