image by wikipedia.com

सदैव आज़ाद, हिंद क्रांतिवीर नेताजी सुभाष,
गुलामी से आज़ाद, कांग्रेस से आज़ाद योद्धा सुभाष,
जापान में भारतीय कैदी किए आज़ाद संग्रामी सुभाष,
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा—नेताजी सुभाष !!

23 जनवरी 1897 को कटक में जन्मे नेताजी सुभाष,
माँ प्रभा देवी, वकील जानकीनाथ बोस के पुत्र सुभाष,
प्रेसीडेंसी कॉलेज, कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़े सुभाष,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी थे वीर सुभाष !!

क्रांति की ज्वाला, आज़ादी की चिंगारी थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस,
भारत से जर्मनी और जापान तक पहुँचे नेताजी सुभाष बोस,
जर्मनी में बनाए भारतीय स्वतंत्रता परिषद नेताजी सुभाष बोस,
जापान में बनाए "आज़ाद हिंद फौज" नेताजी सुभाष चंद्र बोस !!

भारतीय युद्धबंदियों को जापानी कैद से छुड़ाए नेताजी सुभाष बोस,
आज़ाद हिंद फौज का दीवाना बना दिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस,
पूरी दुनिया में अपने नेतृत्व और प्रतिभा का डंका बजाए बोस,
विदेशों में भारत पर युद्ध बिगुल बजाए नेताजी सुभाष चंद्र बोस !!

गद्दारी, शांति और हाथ जोड़ना ही गुलामी का था दोष,
यह भ्रम तोड़े—चंद्रशेखर आज़ाद, भगत, खुदीराम बोस,
अंग्रेज़ों में दहशत जगाया आज़ाद हिंद फौज—सुभाष बोस,
18 मार्च 1944 अंडमान-निकोबार को ब्रिटिश मुक्त आज़ाद कराए बोस !!

भारत में आज़ाद हिंद फौज के साथ तिरंगा फहराए नेताजी सुभाष चंद्र बोस,
काश! 1947 की आज़ादी तक होते नेताजी बोस, है देश को अफसोस,
विद्वान बेमिसाल, जज़्बा बड़े विशाल, क्रांति के एटलस, अंग्रेज़ों के महाकाल थे सुभाष चंद्र बोस !!
देश कहता है—आज़ादी के अब्बल दीवाने थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस !!

.    .    .

Discus